{"_id":"67dd5083fc94305ccd0a44e9","slug":"truck-drivers-made-aware-about-road-safety-solan-news-c-176-1-ssml1040-139997-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: ट्रक चालकों को किया सड़क सुरक्षा पर जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: ट्रक चालकों को किया सड़क सुरक्षा पर जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाड़लाघाट कॉलेज के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर बांटीं जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में रोड सेफ्टी क्लब की ओर से सड़क सुरक्षा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य स्थानीय ट्रक चालकों और अन्य वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना था। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रुचि रमेश ने फ्लैग ऑफ के साथ हुआ। इस अवसर पर स्थानीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा से जुड़े स्टिकर वितरित किए और उनसे सुरक्षित ड्राइविंग का आग्रह किया। रोड सेफ्टी क्लब की प्रभारी सह आचार्य मार्गरेट सेबेस्टियन ने आयोजन के दौरान जानकारी साझा करते हुए बताया कि महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने इस आयोजन में अपना पूरा सहयोग प्रदान किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय का रोड सेफ्टी क्लब पहले भी इस तरह के जागरूकता अभियानों का आयोजन करता आया है और भविष्य में भी यह क्लब सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा। इस आयोजन के माध्यम से न केवल ट्रक चालकों बल्कि पूरे समुदाय को सड़क सुरक्षा के महत्व का संदेश दिया गया। रैली में विद्यार्थियों और प्राध्यापकों की भागीदारी ने इसे और भी प्रेरणादायक और प्रभावशाली बना दिया।