फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Truck catches fire as loaded materila touches electric wire in Baddi

बिजली तारों से टकराने से ट्रक में लगी आग

Fri, 16 Oct 2020 08:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। बद्दी के दासोमाजरा में एक मक्की के गट्ठे से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। इससे ट्रक को काफी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रक में रखे गट्ठे बिजली तार से टकराए जिससे आग लगी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर आकर 20 मिनट में आग पर काबू पाया। यह हादसा शुक्रवार शाम सवा 4 बजे का है। इसमें एक ट्रक से मक्की के गट्ठे भर कर खेत से घर तक पहुंचाए जा रहे थे।
विज्ञापन

खेत में बिजली की एचटी लाइन काफी नीचे थी, जैसे ही ट्रक बिजली लाइन के नीचे गया तो बिजली तार सूखे गट्ठे से टकराने से चिंगारी उठी और टंडों ने आग पकड़ ली। वहां पर एकत्रित लोगों ने पानी डाल कर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग बुझने के बजाय तेज होती गई। इस पर लोगों ने बद्दी से फायर ब्रिगेड को बुलाया। फायरमैन बाबू राम की देखरेख में राजीव ठाकुर, राजेंद्र कुमार, ओंकार सिंह, देवी चंद, इंद्र कुमार मौके पर गए और लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया। इस आग से ट्रक को 40 हजार का नुकसान हुआ जबकि दो सौ गट्ठे के बंडल जल कर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed