{"_id":"65cf56583e2e4d1f9f073aab","slug":"trees-in-the-forest-of-bariyan-in-nalagarh-dead-body-of-a-person-found-hanging-from-solan-news-c-176-1-ssml1040-116473-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ में बारियां के जंगल में पेड़ \n\nसे लटका मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ में बारियां के जंगल में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव
Fri, 16 Feb 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 16 Feb 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ नप के वार्ड नंबर एक का रहने वाला था मृतक असलम
पुलिस ने शव कब्जे में लिया, आईजीएमसी भेजा पोस्टमार्टम के लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के साथ लगते बारियां के जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड से लटका हुआ मिला। रास्ते में जा रहे लोगों ने शव देखा और इसकी सूचना नालागढ़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा और उसका पोस्टमार्टम करवाने के लिए नालागढ़ लाया गया। हालांकि मृतक के पांव जमीन से लग रहे थे जिस पर पुलिस ने अंदेशा जताते हुए पोस्टमार्टम के लिए शव आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता लगेगी।
पुलिस के अनुसार नालागढ़ के वार्ड नंबर एक के रहने वाले असलम (45) पुत्र शमीम अख्तर वीरवार सुबह से लापता था। शुक्रवार सुबह उसका शव बारियां के जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा। मृतक के शरीर पर कहीं चोट का निशान नहीं था। लेकिन शव पेड़ से लटक रहा था और पांव जमीन पर लग रहे थे। जिस पर मृतक के परिजनों को हत्या की आशंका है। पुलिस ने चिकित्सकों की राय पर उसका पोस्टमार्टम पैनल के तहत करने की सलाह दी। जिस पर उसका शव पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया।
नालागढ़ के डीएसपी फिरोज खान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने बारियां के जंगल से पेड़ से लटका हुआ शव कब्जे में लिया। शव को आईजीएमसी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।