{"_id":"69b30734906e56c57c00f7e3","slug":"training-will-be-given-to-smc-head-and-members-regarding-school-management-solan-news-c-176-1-ssml1041-164934-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: स्कूल प्रबंधन को लेकर एसएमसी प्रधान व सदस्य को दिया जाएगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: स्कूल प्रबंधन को लेकर एसएमसी प्रधान व सदस्य को दिया जाएगा प्रशिक्षण
विज्ञापन
शिक्षा विभाग 19 मार्च से करेगा प्रशिक्षण शुरू, दो चरणों में होगा आयोजन
कार्यशाला में प्राथमिक स्कूलों से 124 और माध्यमिक स्कूलों से 84 सदस्य होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन। जिले भर के स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के प्रधान और सदस्यों को विद्यालय प्रबंधन और नई शिक्षा नीति पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें सोलन खंड की कार्यशाला 19 मार्च को जिला परिषद हॉल में होगी। कार्यशाला दो चरणाें में होगी। इसमें पहले चरण में प्राथमिक और दूसरे चरण में माध्यमिक स्कूलों के एसएमसी सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्राथमिक 62 स्कूलों से 124 सदस्य और माध्यमिक 42 स्कूलों से 84 सदस्य शामिल होंगे। माध्यमिक स्कूलों के लिए कार्यशाला 20 मार्च को होगी। इस दौरान इस दौरान सदस्यों को विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन के उद्देश्य और कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। इसी के साथ समिति सदस्यों को विद्यांजलि पोर्टल, नई शिक्षा नीति 2020 व प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थी हित में किए जा रहे विभिन्न क्रियाकलापों की जानकारी भी दी जाएगी। शिक्षा खंड अधिकारी प्रारंभिक एचआर चंदेल ने बताया कि विद्यालय विकास में एसएमसी की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण है। समिति विद्यालय और समुदाय के बीच सेतु का कार्य करती है। प्रशिक्षण सत्र में विशेषज्ञ वक्ताओं की ओर से एसएमसी के अधिकार एवं कर्तव्य, विद्यालय विकास योजना की तैयारी, विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के उपाय, स्वच्छता एवं सुरक्षा मानकों तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के विषय में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्रतिभागियों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया जाएगा। इसमें सदस्यों से सुझाव एवं अनुभव भी लिए जाएंगे।