{"_id":"66d30b480eeceb152b062c7f","slug":"training-given-on-techniques-of-commercial-rose-cultivation-solan-news-c-176-1-ssml1042-127692-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: गुलाब की व्यावसायिक खेती की तकनीक पर दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: गुलाब की व्यावसायिक खेती की तकनीक पर दिया प्रशिक्षण
Sat, 31 Aug 2024 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
मोहगबाग चायल में प्रशिक्षण के दौरान मौजूद फूल उत्पादक। संवाद
चार चरणों में दिया जा रहा है किसानों को प्रशिक्षण
80 फूल उत्पादकों को विभाग दे चुका है जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। उद्यान विभाग की ओर से आदर्श पुष्प केंद्र महोगबाग (चायल) में गुलाब की व्यावसायिक खेती तकनीक पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान 80 फूल उत्पादकों ने प्रशिक्षण लिया। चार चरणों में पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान लोगों को कई प्रकार की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उद्यान विभाग की उपनिदेशक डॉ. शिवाली ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने फूल उत्पादकों को आर्थिकी सुदढ़ करने के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसान-बागवानों को नजदीकी कार्यालयों में जाकर ई-उद्यान पोर्टल के माध्यम से किसानों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेनी चाहिए। साथ ही इन योजनाओं को फायदा उठाना चाहिए ताकि ग्रामीण स्तर तक इनका लाभ मिल सके। वहीं, बागवानी कॉलेज चुगान के पूर्व डीन डॉ. वाईसी गुप्ता ने फ्लोरिकल्चर के बारे में उत्पादकों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने फ्लोरिकल्चर में विद्यमान विभिन्न संभावनाओं और रोजगार के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में नौणी विवि के फ्लोरिकल्चर विभाग से डॉ. भारती कश्यप, डॉ. पूजा शर्मा, डॉ. सुमन भाटिया ने विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर आदर्श पुष्प केंद्र प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके लिए 80 फूल उत्पादकों को विभाग की ओर से प्रशिक्षित किया जा चुका है।