{"_id":"69baa340c2ced2cfac037273","slug":"trained-manpower-is-important-during-disasters-deputy-commissioner-solan-news-c-176-1-ssml1040-165326-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा के समय प्रशिक्षित श्रम शक्ति महत्वपूर्ण : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा के समय प्रशिक्षित श्रम शक्ति महत्वपूर्ण : उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 30 स्वयं सेवकों को उपायुक्त ने खोज एवं बचाव किट की प्रदान
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से किया गया कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि आपदा पूर्व एवं उपरांत के समय में प्रशिक्षित श्रम शक्ति की उपलब्धता बहुमूल्य मानव जीवन और संसाधनों की समुचित सुरक्षा में महत्वपूर्ण सिद्ध होती है। उपायुक्त जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा युवा आपदा मित्रों को खोज एवं बचाव किट प्रदान करने के अवसर पर संबोधित कर रहे थे।
उपायुक्त ने कहा कि आपदा मित्र योजना का उद्देश्य युवाओं को विभिन्न आपदाओं के समय त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशिक्षित करना है, ताकि जान-माल की क्षति को न्यून किया जा सके। योजना के तहत राष्ट्रीय कैडेट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना, भारत स्काऊट एडं गाइड्स और नेहरू युवा केंद्र संगठन के युवाओं को आपदा मित्र के रूप में खोज एवं बचाव, प्राथमिक उपचार, आपातकालीन जीवन रक्षक तकनीक सीपीआर, अग्नि सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। उन्होंन कहा कि आपदा मित्रों को स्वास्थ्य बीमा सुविधा भी प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन द्वारा अभी तक 500 आपदा मित्रों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। वर्ष 2024-25 में प्राधिकरण द्वारा 300 और इससे पूर्व 200 ऐसे स्वयं सेवकों को गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजना के तहत जिला में ग्राम पंचायत स्तर पर 2200 स्वयं सेवकों को आपदा बचाव का प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। 600 मिस्त्री भी प्रशिक्षित किए गए हैं। कहा कि इस योजना का उद्देश्य धरातल पर कुशल स्वयं सेवकों का सशक्त नेटवर्क तैयार कर समुदाय आधारित तैयारी सुदृढ़ करना है।
विज्ञापन
मनमोहन शर्मा ने कहा कि यह पहल जिला में आपदा तैयारी क्षमताओं को मजबूत करने के साथ-साथ सुरक्षित एवं सशक्त समुदाय निर्माण में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। इस अवसर पर 30 स्वयं सेवकों को खोज एवं बचाव किट प्रदान की गई। आपदा मित्र और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
