फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   train news solan

Solan News: धूप खिलते ही अब बढ़ सकती है धर्मपुर मौसम साफ होते ही बढ़ी सैलानियों की संख्या, ट्रेनों में ऑनलाइन बुकिंग तेज

Wed, 23 Sep 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर से शिमला के लिए चार से जारी है ट्रेन का संचालन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल मार्ग पर धर्मपुर से शिमला के लिए ट्रेन का संचालन चार सितंबर से जारी है। बाहरी राज्यों के पर्यटकों की सुविधा के लिए शुरू की गई इस ट्रेन में यात्रियों की उपस्थिति सामान्य है। अब मौसम शुष्क होने से सैलानियों की संख्या बढ़ने का अनुमान है। कालका रेलवे स्टेशन से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसें यात्रियों को सुबह धर्मपुर तक पहुंचा रही हैं। धर्मपुर से यह ट्रेन सुबह 7:50 बजे शिमला के लिए रवाना होती है। रेल बोर्ड के कालका वर्कशॉप के कर्मचारी ट्रेन का रखरखाव देख रहे हैं। यात्रियों ने बताया कि वे शिमला के लिए ऑनलाइन बुकिंग करवा रहे हैं। कुछ यात्री धर्मपुर रेलवे स्टेशन से भी टिकट प्राप्त कर रहे हैं। बाहरी राज्यों के पर्यटक अब सीधे धर्मपुर स्टेशन पहुंचकर शिमला के लिए अपना सफर शुरू कर रहे हैं। रेल बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि गुम्मा स्टेशन के नजदीक पटरी ठीक होने तक ट्रेन को धर्मपुर से ही संचालित किया जाएगा। भारी बारिश के कारण भूस्खलन से ट्रेन की पटरी को काफी नुकसान पहुंचा है। इसी वजह से कालका से शिमला के लिए ट्रेनों का चलना अस्थायी रूप से बंद किया गया है। जब तक रेल विभाग पटरी के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत नहीं कर देता, तब तक ट्रेन की आवाजाही बाधित रहेगी। हालांकि, यात्रियों के लिए ट्रेन धर्मपुर से शिमला के लिए चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed