फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   train dharampur to shimla

Solan News: धर्मपुर से शिमला के बीच ट्रेन संचालन का एक माह पूरा, ऑक्यूपेंसी सौ फीसदी

Sun, 04 Oct 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
कालका के बजाय सीधे धर्मपुर स्टेशन पहुंच रहे पर्यटक
विज्ञापन

सुबह छह बजे से स्टेशन पर चहल-पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल मार्ग पर धर्मपुर से शिमला के बीच शुरू की गई ट्रेन सेवा को रविवार को एक माह पूरा हो गया। 4 सितंबर से शुरू हुए संचालन के बाद से पर्यटकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से ट्रेन में ऑक्यूपेंसी फुल चल रही है और पर्यटक टैक्सी व अन्य साधनों से सीधे धर्मपुर पहुंचकर शिमला के लिए अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं।
बीते एक महीने में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। हिमाचल प्रदेश से मानसून की विदाई हो चुकी है और वादियों में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह-शाम तापमान गिरने से सैलानियों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। दिल्ली से आए सैलानियों ने बताया कि हिमाचल की वादियों में आकर उन्हें काफी सुकून मिल रहा है। ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है, लेकिन पर्यटक इस मौसम का पूरा मजा ले रहे हैं। ट्रेन पकड़ने के लिए पर्यटक सुबह छह बजे ही धर्मपुर स्टेशन पहुंच रहे हैं। स्टेशन की कैंटीन में गर्म चाय पीकर सैलानी तरोताजा महसूस करते हैं और धर्मपुर रेलवे स्टेशन की खूबसूरती को अपने कैमरों में कैद करना नहीं भूलते। हावड़ा मेल से कालका पहुंचने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए कालका-सराहन बस सेवा धर्मपुर तक चलाई जा रही है, जिससे यात्रियों को काफी सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन

इनसेट
ऑनलाइन के साथ काउंटर टिकट की भी मांग
शिमला घूमने आए अधिकांश पर्यटकों ने पहले से ही ऑनलाइन टिकट बुक करवा रखी हैं, जबकि कई यात्री सुबह काउंटर से करंट टिकट लेकर सफर कर रहे हैं। बाहरी राज्यों से आ रहे सैलानियों का कहना है कि हिमाचल के पहाड़ों की खूबसूरती अलग ही है और यहां बार-बार आने का मन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed