{"_id":"58aeea0b4f1c1b701cb23f17","slug":"traffic-stop-on-shalaghat-brotibala-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"शालाघाट-बरोटीवाला रोड से वाहनों की आवाजाही बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शालाघाट-बरोटीवाला रोड से वाहनों की आवाजाही बंद
ब्यूरो, अरकी सोलन
Updated Fri, 24 Feb 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
शालाघाट-अर्की-कुनिहार-बरोटीवाला मार्ग के तीखे मोड़ सुधरेंगे। साथ ही सड़क चकाचक की जाएगी।
- फोटो : demo pic
शालाघाट-अर्की-कुनिहार-बरोटीवाला मार्ग के तीखे मोड़ सुधरेंगे। साथ ही सड़क चकाचक की जाएगी। इस सड़क की मरम्मत का कार्य शुक्रवार से शुरू हो रहा है। लिहाजा प्रशासन ने तेजी से मरम्मत कार्य पूरा करने के लिए इस मार्ग पर 24 से 26 फरवरी तक आवाजाही बंद कर दी है।
विज्ञापन
सभी तरह के वाहन ग्रोणघाटी-बोकरा- बदोरघाटी मार्ग से होकर गुजरेंगे। इस व्यवस्था को सही ढंग से लागू करवाने के लिए प्रशासन ने पुलिस महकमे को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन संदीप नेगी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 एवं 117 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते अधिसूचना जारी कर दी है। 24 से 26 फरवरी तक शालाघाट-अर्की-कुनिहार-बरोटीवाला मार्ग की मरम्मत तथा सुधार कार्यों के दृष्टिगत इस मार्ग पर आवाजाही बंद रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है। यह मार्ग काफी अहम है। लेकिन तंग मोड़ और उबड़ खाबड़ होने के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोग काफी समय से इस मार्ग के दुरुस्त होने की मांग कर रहे थे। अब यह मांग पूरी हो गई है। लिहाजा विभाग ने इस मार्ग को दुरुस्त करने का फैसला लिया है। मुख्य कार्य दो दिन में होंगे।
शेष कार्य सड़क बहाल होने के बाद भी चलते रहेंगे। वहीं लोगों का कहना है कि वाहन से हर रोज सैकड़ों लोग सफर करते हैं। मार्ग दुरुस्त होने से दुर्घटनाओं का खतरा भी कम होगा तथा सफर तय करने में कम समय लगेगा।