{"_id":"66eac1e5c6d0741792038fe2","slug":"traffic-started-on-the-bridge-in-johluwal-on-pinjore-nalagarh-road-solan-news-c-176-1-ssml1040-128804-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पिंजौर-नालागढ़ मार्ग पर जोहलूवाल में पुल पर यातायात शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पिंजौर-नालागढ़ मार्ग पर जोहलूवाल में पुल पर यातायात शुरू
Wed, 18 Sep 2024 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 18 Sep 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
600 मीटर मार्ग यातायात के लिए खुला, मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। नालागढ़-पिंजौर फोरलेन पर जोहलूवाल के समीप नवनिर्मित पुल को बुधवार को सभी तरह के वाहनों के लिए खोल दिया गया। फोरलेन निर्माण कंपनी पटेल इंफ्रा के अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि इस पुल को वाहनों के लिए शुरु कर दिया गया है। पुल का उद्घाटन कंपनी के परियोजना प्रबंधक सतेंद्र कुमार ने नारियल फोड़ कर किया।
उन्होंने बताया कि अभी तक जोहलूवाल में दो, बालद खड्ड, मंडावाला, खरूणी में पुल शुरू हो गए हैं। अब दस दिनों के भीतर तीन पुल हरियाणा व एक हिमाचल में शुरू होने वाले हैं। बारिश खत्म होते ही फोरलेन कार्य में तेजी लाई जाएगी।
इस अवसर पर सड़क विभाग के जसकरण, अर्पित जैन, अभियंता शिवम सिंह, सुरक्षा विभाग से राकेश सिंह, यांत्रिक विभाग से बीके मिश्रा व उनकी टीम व कंपनी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।