{"_id":"6224f724691a552b2804c43b","slug":"traffic-remaind-closed-on-pinjore-nalagarh-nh-due-to-tree-felling-and-fourlane-work-solan-news-sml401658744","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन सड़क के लिए काटे पेड़, चप्पे-चप्पे पर रहा पुलिस का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन सड़क के लिए काटे पेड़, चप्पे-चप्पे पर रहा पुलिस का पहरा
विज्ञापन
लाईट चौक पर राष्ट्रीय मार्ग पर पेड़ की कटाई के दौरान तैनात पुलिस जवान। संवाद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ नेशनल हाईवे पर फोरलेन सड़क निर्माण और पेड़ काटने के चलते रविवार को दिन भर बंद रहा। एनएच के बंद रहने से वाहनों की आवाजाही सुचारु रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहा।
इसके चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। पेड़ काटने के बावजूद पुलिस यातायात को सुचारु रखने में कामयाब हुई। बद्दी बस स्टैंड से लेकर लाइट चौक तक पेड़ों की कटाई का कार्य हुआ।
कार्य के चलते लोगों को परेशानी न आए, इसके लिए पुलिस ने वाहनों को वैकल्पिक सड़कों पर डायवर्ट किया। पिंजौर की ओर से आने वाली बसों को लाइट चौक से वापस मोड़ दिया। इससे लोगों को यातायात सुविधा मिलती रही। बाहर से आने वाले ट्रकों को दावत चौक होते हुए रवाना किया।
विज्ञापन
यातायात पुलिस के प्रभारी रमेश शर्मा, मेवा सिंह और अमरजीत समेत सभी टीमों ने ट्रक यूनियन से लेकर दावत चौक व दावत चौक से बद्दी-साई मार्ग पर लाइट चौक तक सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाया। इस मार्ग को पूरी तरह से खाली किया जिससे नालागढ़ से पिंजौर से बद्दी और नालागढ़ जाने वाले वाहन चालकों को कोई परेशानी नहीं हुई।
निर्धारित समय के अनुसार सुबह आठ बजे तक बद्दी लाईट चौक से लेकर बस स्टैंड तक राष्ट्रीय मार्ग को बंद कर दिया था। स्थानीय प्रशासन ने पहले ही राष्ट्रीय मार्ग को बंद करने के निर्देश जारी कर दिए थे। नालागढ़ जाने वाले वाहनों को वाया सिसवां और रूपनगर होते हुए डायवर्ट किया गया।
इस बीच काफी वाहन जब इस ओर से आए तो पुलिस ने बद्दी-साई मार्ग को खाली करवा दिया। इसके चलते जाम की स्थिति नहीं बनी। दावत चौक से वाहनों को बाईपास होते हुए नालागढ़ और अन्य स्थानों के लिए रवाना किया। रविवार को कंपनियों में कामगार नहीं गए जिससे काफी हद तक राहत मिली। उसके बाद भी निजी और सरकारी बसों की भी आवाजाही भी कम रही।
डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि रविवार के चलते वाहन कम थे लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से मार्ग पर जाम नहीं लगने दिया और वाहनों को वाया दावत चौक भेजा गया। पिंजौर से आने वाली बसों को लाइट चौक से वापस किया गया। इससे यात्रियों को भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। देर सांय छह बजे के बाद राष्ट्रीय मार्ग को खोल दिया गया।