फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Traffic one way on Kalka-Shimla NH as boulder falls from hillside

कालका-शिमला एनएच पर गिरी चट्टान, वनवे किया ट्रैफिक

Thu, 06 Jan 2022 11:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Traffic one way on Kalka-Shimla NH as boulder falls from hillside
कुमारहट्टी के पास हाईवे पर पहाड़ दरकने से पहुंची चट्टान को हटाती जेसीबी। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। कालका-शिमला एनएच पर चट्टान गिरने से बड़ा हादसा बाल-बाल होने से टला। वीरवार को दोपहर बाद कुमारहट्टी के समीप एक पहाड़ी से बड़ी चट्टान एनएच तक पहुंच गई। हालांकि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन फोरलेन की एक लेन बंद हो गई। इसके बाद ट्रैफिक को वनवे करना पड़ा। फोरलेन कंपनी कर्मचारियों ने करीब एक घंटे में मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फोरलेन कटिंग के बाद पहाड़ियां कमजोर पड़ गई हैं। हल्की बारिश के बाद दरक रही हैं। बुधवार को हाईवे पर कुमारहट्टी के समीप दोपहर बाद अचानक पहाड़ी से विशालकाय पत्थर सड़क पर आ गिरा। इसके बाद काफी देर तक जाम की स्थिति बन गई। पहाड़ी से पत्थर गिरने के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फोरलेन निर्माता कंपनी को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को दूसरी लेन में डायवर्ट किया। वहीं फोरलेन निर्माता कंपनी की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम पहुंचते ही विशालकाय पत्थर को हटाने का कार्य शुरू किया और करीब एक घंटे बाद फोरलेन निर्माता कंपनी ने पत्थर को ड्रिल जेसीबी से अलग किया। इसके बाद सड़क पर दोनों ओर से आवाजाही शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश भर में मंगलवार से मौसम ने करवट ली है और बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के बाद चंबाघाट से परवाणू तक फिर हाईवे वाहन चालकों को परेशान होना पड़ रहा है। बारिश के बाद पहाड़ी पर से मलबा और पत्थर सड़क पर गिर जाए, इस बारे में कोई पता नहीं है। हालांकि फोरलेन निर्माता कंपनी ने इसे लेकर टीम बनाई हुई है।

उधर, फोरलेन निर्माता कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ई. बलविंद्र सिंह ने बताया कि पत्थर गिरने के बाद टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया था। लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा गया है। थाना प्रभारी धर्मपुर राकेश रॉय ने बताया कि कुमारहट्टी में विशालकाय पत्थर के एनएच पर गिरने से कुछ देर तक ट्रैफिक को डायवर्ट करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed