{"_id":"6a1c8aa1176ff0961a07a566","slug":"traffic-jam-on-the-road-leading-to-kathed-specialty-hospital-solan-news-c-176-1-sln1013-170530-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कथेड़ स्पेशलिटी अस्पताल को जाने वाली सड़क पर जाम का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कथेड़ स्पेशलिटी अस्पताल को जाने वाली सड़क पर जाम का संकट
विज्ञापन
सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू न होने से बढ़ी चिंता, अस्पताल शुरू होने पर मरीजों को हो सकती है परेशानी
अस्पताल प्रशासन स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखेेगा बात
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कथेड़ में बन रहे सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के पास बनी सड़क को चौड़ा करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव भेजा था। जिसका काम अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के उद्घाटन के बाद भी लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अस्पताल प्रशासन की ओर से सड़क का काम जल्द शुरू करवाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर बात को आगे बढ़ाएंगे। एक ओर अस्पताल प्रशासन की ओर से 20 जून तक अस्पताल में सामान को शिफ्ट करने का काम शुरू करने की तैयारी की जा रही है। वहीं अभी सड़क का काम न होने के कारण अस्पताल शुरू होने के बाद परेशानी बढ़ सकती है। यहां वाहनों के आने-जाने के लिए जगह की कमी के कारण जाम लग सकता है। ऐसे में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनने के बाद मरीजों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है कि अस्पताल तक आने के लिए अलग और जाने के लिए अलग से सड़क होगी। ऐसे में अस्पताल के साथ बनी कच्ची सड़क को पक्का करने की योजनाएं बनाई जा रही है। बता दें कि कथेड़ अस्पताल को जाने वाली सड़क से होकर कई बसें और अन्य लोग कथेड़ कॉलोनी की ओर जाते हैं। यह सड़क अभी वन वे ही है। ऐसे में जाम की सुपर स्पेशलिटी सुविधा मिलने के बाद भी मरीजों को जाम में लटके रहना पड़ सकता है।
कोट
अस्पताल प्रशासन की ओर से लोग निर्माण विभाग को सड़क को चौड़ा करने के लिए कहा गया है, लेकिन अभी काम शुरू नहीं हो पाया है। यदि जल्द काम शुरू नहीं हुआ, तो इस कारण आने वाले समय में यह मरीजों के लिए सबसे बड़ी समस्या बन सकती है। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल से बात की जाएगी। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के बाहर भी अभी मरीज इस समस्या का सामना कर रहे हैं। प्रशासन कोशिश कर रहा है कि कथेड़ में मरीजों को आसानी से आने-जाने की सुविधा मिल सके।
- डॉ. राकेश पंवार,चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल,सोलन