फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Tractor stolen from Jogho recovered from Anandpur Sahib in Punjab

Solan News: जोघों से चोरी ट्रैक्टर पंजाब के आनंदपुर साहिब से पकड़ा

Thu, 15 Dec 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़(सोलन)। जोघों से 12 दिसंबर को चोरी हुआ ट्रैक्टर पुलिस ने पंजाब से बरामद किया है, जिसमें चार लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें 19 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं अब पुलिस ने मामले के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लाल सिंह ने अपना ट्रैक्टर कश्मीरपुरा में खड़ा किया था। 12 दिसंबर को सुबह जब मौके पर गया तो ट्रैक्टर नदारद था। पुलिस ने इस मामले में झझरा निवासी गुरदेव सिंह, पंजाब के आनंदपुर साहिब निवासी राजकुमार, मनप्रीत सिंह, पंजाब के जालंधर निवासी जसबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आनंदपुर साहिब से ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया है। डीएसपी मानवेंद्र सिंह बताया कि सभी आरोपियों को आदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 19 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है।
विज्ञापन

अवैध खनन पर वसूला 15 हजार जुर्माना
बद्दी (सोलन)। मानपुरा पुलिस ने अवैध खनन करते हुए एक वाहन चालक का चालान कर 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला। वहीं बद्दी पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 147 वाहनों के चालान किए। वहीं सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर पुलिस ने 13 के चालान कर 21 सौ रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed