फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Tourists thronged to Kasauli and Chail in the wake of weekend holidays

सड़क जाम, होटल पैक; जिले के पर्यटन क्षेत्र गुलजार

Sat, 11 Jun 2022 09:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Tourists thronged to Kasauli and Chail in the wake of weekend holidays
पर्यटन क्षेत्र कसौली के पार्क में घूमते पर्यटक। संवाद - फोटो : SOLAN
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन/परवाणू/धर्मपुर। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने से फिर एक बार पर्यटकों ने प्रदेश का रुख करना शुरू कर दिया है। बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को परवाणू सीमा से प्रवेश करने में ही दो घंटे का समय लग गया।
उसके बाद फिर कसौली मार्ग पर भी उन्हें लंबे जाम से होकर गुजरना पड़ा। आगामी चार दिन का अवकाश होने के कारण शनिवार से ही पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई। इसके चलते पर्यटन क्षेत्र समेत कई जगहों पर जाम की समस्या बनी रही।
विज्ञापन

कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर हिमालयन एक्सप्रेस-वे परवाणू में भी वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिली है। यहां पर हिमाचल प्रवेश टोल टैक्स से लेकर करीब पांच किलोमीटर की लंबी लाइनें देर शाम तक लगी रहीं। पर्यटन क्षेत्र कसौली और चायल में ऑक्यूपेंसी फुल हो गई है और पर्यटन क्षेत्र पर्यटकों से गुलजार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाके तपना शुरू हो गए हैं। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने हिमाचल का रुख करना शुरू कर दिया है। इसके चलते वाहनों संख्या सड़कों पर अधिक हो गई है।
सनवारा टोल प्लाजा से मिले आंकड़ों के अनुसार शनिवार को शाम छह बजे तक 14686 वाहनों की आवाजाही हुई है। इसमें अधिकतर वाहन हिमाचल की ओर आए हैं। सड़कों पर जाम के कारण पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा है।
कसौली भी हुआ पैक
वहीं गढ़खल से कसौली सड़क पर भी वाहनों की दिन भर कतारें लगी रही। पर्यटकों और लोगों को आधा किलोमीटर का सफर तय करने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा है। इस कारण कई बसों के रूट भी फेल हुए।
अवकाश होने से हिमाचल के पर्यटन क्षेत्रों में गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए कसौली, शिमला, चायल और अन्य जगहों पर पर्यटक घूमने के लिए निकल पड़े हैं। हजारों की तादाद में पर्यटकों के आने से होटल कारोबारी काफी खुश हैं।

चंद मिनटों में ही भर गई पार्किंग
कसौली की पार्किंग भी हजारों वाहनों के आगे छोटी पड़ गई। हजारों की संख्या में वाहनों के कसौली पहुंचने से पार्किंग चंद मिनटों में भर गई। वहीं सेंट मेरी स्कूल के साथ लगती पार्किंग भी भर गई। पार्किंग को लेकर लोगों में बहस भी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed