{"_id":"63a88cd568acf56f225136b3","slug":"tourists-throng-kasauli-chail-tourist-areas-solan-news-sml4318880173","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पर्यटन क्षेत्र कसौली, चायल में पर्यटकों की लगी भीड़, एनएच पर भी बड़ी वाहनों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पर्यटन क्षेत्र कसौली, चायल में पर्यटकों की लगी भीड़, एनएच पर भी बड़ी वाहनों की आवाजाही
विज्ञापन
कसौली के मालरोड में क्रिसमस डे पर खरीदारी करते लोग। संवाद
- फोटो : SOLAN
सोलन/धर्मपुर। क्रिसमस पर पर्यटन क्षेत्र कसौली, चायल में पर्यटकों की दिनभर भीड़ रही। इसके अलावा कालका-शिमला एनएच पर भी वाहनों आवाजाही में काफी ईजाफा हुआ है। हालांकि पुलिस प्रशासन के पुख्ता
इंतजाम के चलते कहीं जाम की स्थिति नहीं बनी। वहीं हाईवे समेत कसौली के सभी होटल सौ फीसदी बुक रहे।
वहीं कसौली के ऐतिहासिक चर्च के बाहर भी लोगों की काफी भीड़ रही। कसौली में काफी दिनों बाद इस प्रकार की भीड़ देखने को मिली है। कसौली की एतिहासिक क्राइस्ट चर्च में क्रिसमस मनाया गया। इस मौके पर चर्च के पादरी अशोक ने विशेष प्रार्थना कराई।
क्रिसमस पर कार्यक्रम को लेकर चर्च को रंग-बिरंगी लाइटों के साथ सजाया गया था। इसके अलावा कसौली में क्रिसमस पर बाहरी राज्य से आने वाले पर्यटकों की खूब आवाजाही रही। वहीं पर्यटकों ने बताया कि कसौली में मंहगाई ज्यादा है। लेकिन पर्यटकों ने गर्म कपड़ों की खरीदादारी खूब की। उधर, डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने कहा कि हिमाचल में पर्यटकों का स्वागत करते हैं। लेकिन नियमों की अवहेलना करने वालों पर भी नजर रखी गई है।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में खूब हुई मस्ती
पर्यटन स्थल के एतिहासिक मंकी प्वाइंट के संकट मोचन मंदिर, तिब्तियन मार्केट, हैरिटेज मार्केट, न्यू मार्केट व सनसेट प्वाइंट पर पर्यटकों ने जमकर मस्ती की। इसके अलावा हाईवे समेत पर्यटन क्षेत्र कसौली के सभी होटल पूरी तरह से पैक रहे।
इनसेट
चायल में एक जनवरी तक बुक हुए होटल
पर्यटन क्षेत्र चायल के होटल में एक जनवरी तक एडवांस बुकिंग चल रही है। पर्यटन क्षेत्र में क्रिसमस पर भी काफी भीड़ रही। चायल के सभी होटल सैलानियों से भरे पड़े हैं। पैलेस होटल चायल के महाप्रबंधक विपन जस्टू ने बताया कि आगामी एक जनवरी तक पैलेस होटल के कमरों की एडवांस बुकिंग चल रही है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर होटल में सैलानियों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।