{"_id":"577107664f1c1b775e79a7bc","slug":"top-percentage-in-solan-in-chemistry","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन कॉलेज में 93.06 फीसदी गई केमिस्ट्री की मैरिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन कॉलेज में 93.06 फीसदी गई केमिस्ट्री की मैरिट
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
सोलन कॉलेज में प्रथम वर्ष की मेरिट लिस्ट सबसे अधिक 93.06 फीसदी परसेंटेंज केमिस्ट्री की रही।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज में एडमिशन का दौर अंतिम चरण में पहुंच गया है। सोमवार को रूसा के तहत प्रथम वर्ष की मेरिट लिस्ट जारी की गई। मेडिकल में सबसे अधिक 93.06 फीसदी परसेंटेंज केमिस्ट्री की रही। न्यूनतम में परसेंटेज 54 फीसदी बाटनी में गई।
विज्ञापन
नान मेडिकल में मैथ्स सब्जेक्ट में अधिकतम 92.06 और न्यूनतम 55 फीसदी कट लिस्ट रही। आर्ट्स में इकॉनामिक्स में टाप परसेंटेज 90 फीसदी रही है। न्यूनतम 56 फीसदी परसेंटेज इतिहास विषय में गई। दूसरी तरफ कॉमर्स में 93.08 अधिकतम और न्यूनतम 56 फीसदी परसेंटेज रही।
विज्ञापन
700: प्रोस्पेक्टस पिछले वर्ष से बिके अधिक
शैक्षणिक सत्र 2016-17 में कुल 4200 प्रोस्पेकट्स बिके। पिछले वर्ष 3500 प्रोस्पेक्टस बिके थे। इसके चलते इस बार सोलन कॉलेज में एडमिशन लेने वालों की चाह रखने वालों की संख्या अधिक है। सीटें भी उतनी ही रखी गई हैं।
विज्ञापन
1830 ने जमा करवाई फीस
मेरिट का आंकड़ा छूने वाले एडमिशन लेने में भी पीछे नहीं हैं। दोपहर बाद तक करीब 1830 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवा दी थी। कॉलेज में फीस जमा करवाने के लिए दो काउंटर भी कम पड़ रहे हैं। ऐसे मेें विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
30 जून को निकलेगी अंतिम लिस्ट
सीटें खाली रह जाने पर ही अब अगली लिस्ट जारी होगी। 30 जून को यह अंतिम लिस्ट जारी होगी। इसके बाद कक्षाएं लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पहली जुलाई को कॉलेज शुरू हो जाएगा।
मेडिकल/नान मेडिकल प्रथम वर्ष में रही परसेंटेज
विषय अधिकतम न्यूनतम सीटें
कैमिस्ट्री 92.06 48 140
जूलोजी 90.06 50 080
बाटनी 90.00 54 080
फिजिक्स 89.00 52 080
मैथस 92.06 55 080
आर्टस प्रथम वर्ष में रही परसेंटेज
विषय अधिकतम न्यूनतम सीटें
इतिहास 81.06 56 140
अंग्रेजी 89.02 38 80
मैथस 85 54.04 80
म्यूजिक 74 43.02 20
पेंटिंग 64 44.08 20
पब्लिक एड 80 47.02 80
हिंदी 79 38 140
संस्कृत 56 37 80
सोश्योलाजी 74.02 44.02 80
फिलिकल एज. 68.02 44.02 80
सायकालोजी 73.02 53.06 20
जेएमसी 60 53.02 80
इकॉनोमिक्स 90 45.02 140
कॉमर्स फर्स्ट ईयर
कामर्स 93.08 56 140
एक से अधिक विषयों में भरे फार्म : प्राचार्य
कॉलेज प्राचार्य द्वारिका धरेला ने कहा कि अंतिम लिस्ट 30 जून को जारी होगी। सीटें खाली रहीं तो ही यह लिस्ट जारी होगी। काफी विद्यार्थियों ने मल्टीपल फार्म भरे हैं। अगर उनको मनपसंद विषय में इस कॉलेज में दाखिला नहीं मिलता है तो किसी और सब्जेक्ट में भाग्य आजमा सकें।