फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Told the story of Shri Krishna's birth and Rukmini's marriage.

Solan News: श्रीकृष्ण जन्म और रुक्मिणी के विवाह की कथा सुनाई

Mon, 26 Aug 2024 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Told the story of Shri Krishna's birth and Rukmini's marriage.
कुनिहार में आयोजित श्रीमद् भागवत  कथा का श्रवण करते भक्त। संवाद
कुनिहार में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन सुनाए कई प्रसंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। कुनिहार के प्राचीन ठाकुर द्वारा मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन कथा वाचक आचार्य हेमंत गर्ग ने जन्माष्टमी के महत्व व श्री कृष्ण भगवान के जन्म का वर्णन किया। उन्होंने सुंदर भजनों के साथ श्रीकृष्ण भगवान की अनेक लीलाओं का गुणगान करते हुए सभी सनातन प्रेमियों से कृष्ण भगवान के उपदेशों पर चलने का आह्वान किया।
छठे दिन की कथा में जीवात्मा और परमात्मा के अनोखे मिलन का प्रसंग सुनाया गया, जिसमें गोविंद भगवान ने बृजवासियों की रक्षा के लिए अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत धारण किया। उन्होंने कहा कि गोवर्धन भगवान है वह परमात्मा की शक्ति है जो हमें वनस्पतियों व औषधीय के रूप में है जो इस धरा की सुगंध के रूप में हमें हमेशा अलौकिक कृपा प्राप्त करवाती है। इसलिए हमें गोवर्धन का संरक्षण करना चाहिए। उसके बाद उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के साथ विवाह की कथा का सार सुनाया गया।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि हर मनुष्य प्रयास करे कि अपने से कभी कोई बुरा कर्म, कोई पाप न हों क्योंकि हम जो भी अच्छे बुरे कर्म करते हैं उन्हें भोगना जरूर पड़ता है। अगर भूलवश आपसे कोई बुरा कर्म हो जाता है तो उसके प्रायश्चित का उपाय सेवा भाव है, इसके लिए हमें अपने बड़े बुजुर्गों गुरुजनों व संतों की सेवा करनी चाहिए। सेवा भाव मनुष्य के हर कष्ट हर पाप को हर लेता है। आज कथा सुनने के लिए भारी संख्या में श्रोताओं का हुजूम उमड़ा। कथा में कुनिहार, कोठी, हाटकोट पंचायत के काफी संख्या में भागवत प्रेमी कथा का रसपान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed