{"_id":"65dc9abb4cc9412862096976","slug":"told-about-nation-building-and-independent-democracy-solan-news-c-176-1-ssml1040-117045-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: किसान आंदोलन, अग्निवीर पर युवाओं ने की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: किसान आंदोलन, अग्निवीर पर युवाओं ने की चर्चा
Mon, 26 Feb 2024 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र ने निजी विवि में लगाई युवा सांसद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नेहरु युवा केंद्र सोलन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से बद्दी के निजी विवि में जिला स्तरीय आस-पड़ोस युवा सांसद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय विकसित भारत 2047 रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व के गुणों का विकास करना है ताकि वो अपनी पूरी क्षमता का एहसास कर सकें। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर जिला उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने युवाओं को संबोधित किया और कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि एनवाईके के स्वयंसेवी हर जगह अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने सभी से आने वाले चुनावों में वोट करने की अपील की।
कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र संगठन के राज्य निदेशक ईरा प्रभात और विवि के कुलपति डॉ. रजनीश शर्मा व रजिस्ट्रार डॉ. अजय ने सभी का स्वागत किया7 ईरा प्रभात ने अपने उद्बोधन में युवाओं की राष्ट्र निर्माण व सशक्त लोकतंत्र के महत्त्व बारे में बताया और एनवाईके की गतिविधियों से अवगत करवाया। कार्यक्रम में दीक्षांत शर्मा द्वारा नया भारत, नई पहल व सब इंस्पेक्टर कृष्णा देवी द्वारा नारीशक्ति विषय पर सभी प्रतिभागियों से वार्ता की।
इसके पश्चात एक युवा सांसद का आयोजन किया गया, जिसका विषय अग्निवीर, किसान आंदोलन व शिक्षा नीति रहा। युवा सांसद में सभी प्रतिभागियों में बड़े उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर भाग लिया।