फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Token made compulsory for driving test and vehicle fitness certificate in Solan

अब ड्राइविंग टेस्ट और वाहन फिटनेस से पहले लेना होगा टोकन

Thu, 17 Jun 2021 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
सोलन। कोविड में वाहनों की फिटनेस और चालक लाइसेंस जारी करने के लिए कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है। सोलन में चालक लाइसेंस जारी करने के लिए ड्राइविंग टेस्ट 22 और 23 जून को बसाल हेलीपैड पर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

वाहन फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने के लिए 25 जून की तिथि निर्धारित की गई है। 22 जून को केवल उन्हीं व्यक्तियों के ड्राइविंग टेस्ट होंगे जिनके लर्निंग लाइसेंस क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन ने जारी किए हैं। 23 जून को केवल उन्हीं व्यक्तियों के ड्राइविंग टेस्ट होंगे जिनके लर्निंग लाइसेंस पंजीकरण एवं लाइसेंस प्राधिकरण सोलन एसडीएम ने जारी किए हैं।
विज्ञापन

कोविड में ड्राइविंग टेस्ट के बेहतर प्रबंधन के लिए टोकन व्यवस्था शुरू की गई है। वाहन फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने के लिए 25 जून को पथ परिवहन निगम की सोलन स्थित कार्यशाला के समीप मार्ग पर वाहनों की फिटनेस जांची जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित समय पर टोकन लें लर्नर लाइसेंस धारक
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हर्ष अमरेंद्र सिंह ने सभी लर्नर लाइसेंसधारकों से आग्रह किया कि ड्राइविंग टेस्ट के लिए तय तिथि से पहले सोलन में अपना टोकन वहीं से प्राप्त करें जहां से लर्नर लाइसेंस बना है। उन्होंने कहा कि टोकन के बिना ड्राइविंग टेस्ट में भाग नहीं लिया जा सकेगा। उन्होंने आग्रह किया कि ड्राइविंग टेस्ट और फिटनेस के लिए उचित मास्क पहन कर आएं और सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed