{"_id":"6492f920f71fd315da020a07","slug":"today-will-be-amar-ujala-bhavishya-jyoti-samman-ceremony-toppers-will-be-honored-solan-news-c-176-1-ssml1040-2092-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: आज होगा अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान \n\nसमारोह, टॉपर्स को किया जाएगा सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: आज होगा अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह, टॉपर्स को किया जाएगा सम्मानित
Wed, 21 Jun 2023 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला मुख्यालय सोलन में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह वीरवार को होगा। कार्यक्रम मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज ओच्छघाट के समीप सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा। सभी मेधावी विद्यार्थियों को सुबह सुबह 09:30 बजे पहुंचकर अपना पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण के बाद ही विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे। सभी मेधावी निर्धारित समय पर आयोजन स्थल पर पहुंचकर अपनी सीट कंफर्म करें।
कार्यक्रम आयोजन में एस्पायर आईआईटी एंड मेडिकल शिमला मुख्य सहयोगी होगी, जबकि इकफाई यूनिवर्सिटी, बाहरा विवि और मुरारी लाल मेमोरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग सहयोगी व एलआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, हिमालयन कॉलेज कालाअंब सह सहयोगी हैं। सम्मान समारोह में हिमाचल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड में इस वर्ष के दसवीं और जमा दो की बोर्ड कक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने वाले विद्यार्थी अपनी अंक तालिका व पहचान पत्र की फोटोकॉपी साथ लेकर आएं। सभी टॉपर्स छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर मुख्यातिथि पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेंद्र शर्मा व शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा डॉ. जगदीश नेगी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आप इन नंबरों 9857123012, 9418878890 पर संपर्क कर सकते हैं।