फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Today the two-day Mangala Mata Banlagi fair will be inaugurated

Solan News: आज होगा दो दिवसीय मंगला माता बनलगी मेले का शुभारंभ

Sun, 20 Apr 2025 06:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बरोटीवाला (सोलन)। बनलगी में स्थित प्राचीन मंगला माता मंदिर परिसर में दो दिवसीय मेले का आयोजन 21 और 22 अप्रैल को किया जाएगा। दाड़वा पंचायत के प्रधान रमेश ठाकुर के इलावा मंगला यूथ क्लब जतरोग व मेला कमेटी बनलगी के आयोजकों ने बताया कि बनलगी में स्थित माता मंगला का यह मेला वर्षों से आयोजित होता रहा है। माता मंगला सैकड़ों परिवारों की कूल देवी भी है। ऐसे में इसकी महत्ता और भी बढ़ जाती है। प्रधान ने बताया कि माता मंगला के तीन प्रमुख स्थान है। पहला स्थान राज्यस्थान में दूसरा बनलगी व तीसरा स्थान देलगी में स्थित है। तीनों ही स्थानों पर अप्रैल माह में 21 व 22 अप्रैल को मेले लगते हैं। दो दिवसीय इस मेले के दौरान पहले दिन 21अप्रैल को 55 किलो भार वर्ग जूनियर कबड्डी मैच का आयोजन किया जाएगा। विजेता टीम को 6,100 ट्रॉफी व उपविजेता को 5,100 नकद ट्रॉफी इनाम दिया जाएगा। 22 अप्रैल को ओपन वर्ग में कबड्डी विजेता टीम को 9,500 व उपविजेता को 8,500 रुपये नकद व ट्रॉफी दी जाएगी। दोपहर बाद तीन बजे लखदाता पीर के नाम कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। समापन अवसर पर दून के विधायक राम कुमार चौधरी विजेता खिलाडिय़ों व पहलवानों को सम्मानित करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed