{"_id":"66a63ea8243d42fe7a0a04a3","slug":"today-after-a-week-across-the-district-winter-schools-will-open-from-solan-news-c-176-1-ssml1042-125761-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिलेभर में एक सप्ताह बाद आज \nसे खुलेंगे शीतकालीन स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिलेभर में एक सप्ताह बाद आज से खुलेंगे शीतकालीन स्कूल
Sun, 28 Jul 2024 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 28 Jul 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
22-27 जुलाई तक स्कूलों में हुई थी छुट्टियां
धर्मपुर खंड के 152 प्राथमिक और वरिष्ठ स्कूल थेे बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनल/धर्मपुर। जिलेभर में शीतकालीन स्कूलों में सोमवार से एक सप्ताह बाद रौनक लौटेगी। जिले के सभी शीतकालीन स्कूलों में 22 से 27 जुलाई तक छुट्टियां थीं। इसके बाद 28 जुलाई को रविवार होने के कारण स्कूल बंद थे। धर्मपुर खंड के 152 प्राथमिक और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इस दौरान बंद थे। हालांकि अध्यापकों ने इस अवधि के दौरान सिलेबस भी दिया था ताकि बच्चे पढ़ाई से दूर न रहें।
खंड शिक्षा प्रभारी डॉ. सुनिल कुमार पाल ने बताया कि धर्मपुर शिक्षा खंड के तहत 47 स्कूल आते हैं। इनमें से तीन स्कूल ऐसे हैं जिनमें डेढ़ महीने का अवकाश था। इन स्कूलों में प्राथा, परवाणू व पट्टा मसूलखाना है। जबकि अन्य 44 स्कूलों में एक सप्ताह का शीतकालीन अवकाश था। खंड में 25 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, चार हाई और 18 माध्यमिक स्कूल आते हैं। इसके अलाव प्राथमिक शिक्षा खंड धर्मपुर की बीपीओ सरला भाटिया ने बताया शिक्षा खंड धर्मपुर के 108 स्कूलों में अवकाश था। सोमवार से फिर स्कूलों में रौनक लौटेगी और पढ़ाई फिर शुरू हो जाएगी। आगामी दिनों में परीक्षा को लेकर भी तैयारियां बच्चों को करवाई जाएगी।