फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   To detect non-communicable diseases across the district Survey started, department sent teams from door to door

Solan News: जिलेभर में गैर संचारी रोग का पता लगाने के लिए सर्वे शुरू, विभाग ने घर-घर भेजी टीमें

Mon, 30 Oct 2023 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 30 Oct 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
क्षय, हृदय रोग, कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों की भी ली जाएगी जानकारी
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग समेत नर्सिंग कॉलेज की टीम लोगों से एकत्र कर रहीं डाटा
बीमारी से अधिक जोखिम वाली स्थिति में आने वाले मरीजों का तुरंत होगा उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से गैर संचारी रोगों (एनसीडी) का पता लगाने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। इसके लिए विभाग की ओर से घरद्वार पर टीम भेजी जा रही हैं। यह टीम मधुमेह, उच्च रक्त चाप समेत अन्य गंभीर बीमारियों की जांच करेगी। विभाग की ओर से अभियान को सफल बनाने के लिए नर्सिंग काॅलेज के प्रशिक्षुओं को भी जोड़ा गया है और विभागीय टीम में शामिल किया गया है। 18 सदस्यों की टीम पूर्ण रूप से जानकारी लेकर डाटा तैयार करेगी। एकत्र डाटा को केंद्र सरकार के पोर्टल पर भी अपलोड किया जाएगा।
इससे बीमारी से ग्रसित मरीजों के बारे में भी आसानी से पता चल सकेगा। इस अभियान से क्षय रोग, हृदय रोग, कैंसर समेत अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों का भी पता लगेगा। मौके पर ही उच्च रक्तचाप और शुगर के टेस्ट भी किए जा रहे हैं। बीमारी से अधिक जोखिम वाले मरीजों को संबंधित अस्पतालों में तुरंत उपचार के लिए भी भेजा जाएगा। वहीं अगर किसी व्यक्ति में संबंधित बीमारी के लक्षण पाए जाएंगे तो उनके टेस्ट भी करवाए जाएंगे। लोगों से बीमारी से संबंधित जानकारी लेने के लिए प्रश्न भी टीम को दिए गए हैं। जिसके अनुसार सभी जानकारी एकत्र की जा रही है और रिपोर्ट बनाई जा रही है।
विज्ञापन

गौर रहे कि केंद्र सरकार की ओर से आयुष्मान भव: अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान में जिले के स्वास्थ्य खंडों में विभाग की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जा चुके है। जिसका फायदा लोगों की आरे से उठाया गया है। अब इस अभियान के दूसरे चरण में घरद्वार पर लोगों की जांच की जाएगी। इससे लोगों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
शहर के वार्डों में अभियान शुरू
स्वास्थ्य महकमे के अनुसार शहर के वार्डों में अभियान की शुरुआत कर दी है। प्रत्येक वार्ड में जाकर लोगों से बीमारियों की जानकारी ली जा रही है। टीम की ओर से सबसे पहले पंजीकरण किया जा रहा है। इसके बाद गैर संचारी रोग (एनसीडी) से संबंधित जानकारी ली जा रही है।


इनसेट
गैर संचारी रोगों का पता लगाने के लिए सर्वे शुरू हो गया है। मौके पर ही मरीजों के बीपी और शुगर के टेस्ट किए जा रहे हैं। साथ ही क्षय रोग, हृदय रोग, कैंसर समेत अन्य बीमारियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। संदेह होने पर लोगों के टेस्ट भी करवाए जा रहे हैं।
-डॉ. अमित रंजन तलवाड़
जिला स्वास्थ्य अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed