फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Tile installation work stopped in Sector-6 of Parwanoo

Solan News: परवाणू के सेक्टर-6 में टाइलें लगाने का कार्य हुआ बंद

Fri, 01 Nov 2024 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 01 Nov 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर धूल- मिट्टी से लोगों को हो रही है परेशानी
विज्ञापन


बजरी व मिट्टी होने से दुर्घटना होने का भी बना डर

पार्षद बोलीं, काम के टेंडर किए अलाॅट, जल्द होगा शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी

परवाणू(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के सेक्टर-6 की मुख्य सड़क पर टाइलें लगाने का कार्य पिछले लगभग 10-12 दिन से बंद है। इसके चलते सड़क का कुछ हिस्सा पहले से ही खोदे जाने से धूल-मिट्टी उड़ने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। खोदी गई सड़क पर बजरी व रेत होने से दुर्घटना की भी आशंका बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले लंबे समय से सेक्टर-6 की मुख्य सड़क की हालत खराब हो रही थी परंतु कुछ दिन पहले सेक्टर-6 के एंट्री प्वाइंट से टाइलें लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया था। इस से लोगों को इस प्वाइंट पर टूटी-फूटी सड़क से लोगों को राहत मिली थी परंतु पार्क के नजदीक सड़क पर टाइलें लगाने का कार्य अचानक बंद होने से वहां पर खोदी गई सड़क से धूल-मिट्टी से लोग परेशान हो रहे हैं, वहीं दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


उधर, परवाणू के सेक्टर-6 (वार्ड-5) की पार्षद सोनिया शर्मा ने बताया कि दिवाली के त्योहार के चलते कार्य में धीमी गति आई है। सोमवार से कार्य दोबारा से शुरू कर दिया जाएगा। इसमें आगे के कार्य के तीन टेंडर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही सड़क पर टाइलें लगाने का कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed