{"_id":"67cecc0b2a2a6632200ec24c","slug":"three-trainees-of-iti-dadlaghat-showed-their-talent-in-varanasi-solan-news-c-176-1-ssml1040-139390-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: आईटीआई दाड़लाघाट के तीन प्रशिक्षुओं ने वाराणसी में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: आईटीआई दाड़लाघाट के तीन प्रशिक्षुओं ने वाराणसी में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। जिला सोलन के नेहरू युवा केंद्र और अंबुजा औद्योगिक संस्थान दाड़लाघाट के सहयोग से तीन प्रशिक्षुओं ने वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ऑटोमोबिल से सूरज और इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड से नीरज और यशपाल ने भाग लिया। उन्होंने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने संस्कृति संबंधित विषयों को प्रस्तुत किया। उन्होंने 1 से 5 मार्च तक आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया था। आईटीआई दाड़ला के तीनों प्रशिक्षुओं को सोमवार को सम्मानित किया गया। प्राचार्य राजेश शर्मा ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र और अंबुजा आईटीआई के सहयोग से इन प्रशिक्षुओं को इस कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिला। यह एक अच्छा अवसर था, जिससे प्रशिक्षुओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने और अन्य राज्यों के युवाओं से मिलने का मौका मिला।