फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Three police reserves appointed on tourist places and NH to control traffice in apple season

एनएच समेत पर्यटक स्थल सोलन, चायल और कसौली में तीन पुलिस रिजर्व तैनात

Sun, 11 Jul 2021 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
ललित कश्यप
विज्ञापन

सोलन। कोविड के बीच कालका-शिमला एनएच पर पर्यटकों और किसान-बागवानों को जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। सुरक्षा और जाम से निपटने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त ताकत झोंक दी है। इसमें पर्यटक नगरी चायल, कसौली सहित कालका-शिमला एनएच पर सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। इसके लिए तीन पुलिस रिजर्व की तैनाती कर दी गई है।
पुलिस जवान न सिर्फ जाम लगने से रोकेंगे बल्कि आपात स्थिति में पर्यटकों का मार्गदर्शन भी करेंगे। नेशनल हाईवे पर दो और पर्यटक स्थलों में एक रिजर्व तैनात की गई है। यह निर्णय पुलिस प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा और सेब सीजन में लगने वाले जाम से निपटने के लिए लिया है।
विज्ञापन

वर्तमान में कोविड के बीच वीकेंड के दिन बाहरी राज्यों से काफी संख्या में पर्यटक हिमाचल घूमने के लिए आ रहे हैं। इससे एनएच और शहर में वाहनों की संख्या भी बढ़ गई है। चंबाघाट से केथलीघाट तक दूसरे चरण में फोरलेन निर्माण कार्य भी युद्धस्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण इन क्षेत्रों में जाम की समस्या भी बन रही है लेकिन अब अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। एक सप्ताह तक सोलन और परवाणू मंडी में सेब सीजन भी शुरू हो जाएगा। इस बीच बाहरी राज्यों से कारोबारियों समेत प्रदेश के किसान-बागवानों के वाहनों की संख्या भी बढ़ना शुरू हो जाएगी।
सीसीटीवी से भी रखी जाएगी निगरानी
प्रदेश को हरियाणा राज्य से जोड़ने वाले कालका-शिमला एनएच पर हुड़दंग मचाना और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देकर बचकर निकलना आसान नहीं होगा। पुलिस प्रशासन ने एनएच पर कड़ा पहरा लगाया है। एनएच के कई क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक नए हाई विजन सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं जबकि कुछ अन्य क्षेत्रों में लगाए जा रहे हैं। इससे सोलन और एनएच पर होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस की नजर रहेगी।

सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क : एएसपी
एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने कहा कि सेब और पर्यटन सीजन को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। पर्यटक स्थल कसौली, चायल और एनएच पर तीन रिजर्व की तैनाती की गई है। सीसीटीवी समेत ड्रोन से भी सुरक्षा इंतजामों की निगरानी की जाएगी। उन्होंने लोगों से कोविड एसओपी की पालना करने की भी अपील की है। एनएच पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed