{"_id":"6813b6ef3a52cf99d408b6fb","slug":"three-children-fell-victim-to-diarrhea-in-solan-solan-news-c-176-1-ssml1042-142933-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन में डायरिया की चपेट में आए तीन बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन में डायरिया की चपेट में आए तीन बच्चे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर व आसपास क्षेत्रों में डायरिया की चपेट में बच्चे आना शुरू हो गए है। वीरवार को भी डायरिया के तीन मामले सामने आए हैं। ये तीनों पॉजिटिव मामलों में 10 साल तक के बच्चे है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। अब तक क्षेत्रीय अस्पताल में 64 मामले आ चुके। है। विभाग की टीम ने लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी कर दी है। इसी के साथ आशा वर्कर और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सूचना, शिक्षा, संपर्क (आईईसी) कर रही है। वीरवार को छह, आठ और दस आयु वर्ष के बच्चे पॉजिटिव हुए है। विभाग ने बच्चों को जंक फूड व बाहर का खाने से परहेज करने का आग्रह किया है। गौर रहे कि इन दिनों गर्मियां शुरू हो गई है। इस कारण पेयजल किल्लत का सामना भी लोगों को करना पड़ रहा है। पानी की कमी को दूर करने के लिए घरों में टैंकर या प्राकृतिक जलस्रोतों का सहारा लोग ले रहे हैं। टैंकरों और प्राकृतिक जल स्रोतों के पानी का सेवन करने के बाद लोग बीमार पड़ रहे हैं। इससे पहले भी शहर में पानी से डायरिया फैल गया था। लावीघाट खड्ड से पानी वितरण और सेवन के बाद डायरिया मामले बढ़ गए थे। लेकिन अब सोलन और आसपास के इलाकों में डायरिया फैल गया है। उधर, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के बताया कि अस्पताल में तीन डायरिया मामले आए हैं।