फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   three bdc chairman seat for woman

सोलन में बनेंगी तीन महिला बीडीसी अध्यक्ष

Sat, 05 Dec 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,साोलन।
ब्यूरो/ अमर उजाला,साोलन। Updated Sat, 05 Dec 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
 जिले के पांच बीडीसी ब्लॉकों में से तीन पर महिला सदस्य अध्यक्ष बनेंगी। जबकि एक में अनुसूचित जाति और एक अनारक्षित रखी गई है। जिले में पंचायत समिति सदस्यों की संख्या 118 है।
विज्ञापन

पंचायत समिति सोलन ब्लॉक में वार्ड सदस्यों की संख्या 17 है। यहां पर अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। कंडाघाट बीडीसी ब्लॉक में 15 वार्ड हैं। यहंा पर भी महिला के सिर पर बीडीसी अध्यक्ष का ताज सजेगा।
विज्ञापन


 धर्मपुर में बीडीसी वार्डों की संख्या 23 है यहां पर अनुसूचित जाति के महिला अध्यक्ष पद पर काबिज होगी। कुनिहार में बीडीसी वार्ड की संख्या 23 है यहां पर अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रखा गया है। नालागढ़ में 40 बीडीसी सदस्यों की संख्या है। यहां  पर अध्यक्ष पद अनारिक्षत रखा गया है।  जिले में तीन बीडीसी अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिला परिषद में कुल 17 वार्ड हैं। इनमें से एससी पुरुष के लिए तीन, एससी महिला के लिए दो, एसटी महिला के लिए एक सीट आरक्षित है। पांच महिला के लिए ओपन और छह अनारक्षित है।
जिले में 211 पंचायतों में 32 सीटें एससी प्रधान, 35 एससी महिला, 4 एसटी, चार एसटी महिला, तीन ओबीसी व तीन ओबीसी महिला 65 ओपन महिला व 65 ओपन रखी गई है।
इसके लिए 1,3 और पांच जनवरी को चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed