फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Threats to shopkeepers in Baddi vegetable market, police increase patrolling

Solan News: बद्दी सब्जी मंडी में दुकानदारों को धमकी, पुलिस ने बढ़ाई गश्त

Sun, 01 Mar 2026 12:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Threats to shopkeepers in Baddi vegetable market, police increase patrolling
बद्दी थाने में अपनी समस्या को लेकर इकट्‌ठे हुए सब्जी विक्रेता व आड़ती- संवाद।
पैसे की वसूली का मामला, मंडी में सब्जी की गाड़ी लाने पर लगेंगे एक हजार, बेचने के 500 रुपये
विज्ञापन

धमकी के बाद दुकानदार व आढ़ती डरे, पुलिस से की सुरक्षा की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। सब्जी मंडी के आढ़तियों व दुकानदारों को कुछ लोगों ने जबरन पैसे की वसूली करने की धमकी दी। इसके बाद शनिवार सुबह के समय सब्जी मंडी में दुकानें नहीं लगी। दुकानदार व आढ़ती बद्दी थाने में इकट्ठे हुए और पुलिस से सुरक्षा की मांग की। पुलिस के आश्वासन के बाद दोपहर बाद सब्जी की दुकानें खोली गई। सब्जी मंडी के आढ़ती व दुकानदारों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम के समय तीन गाड़ियों में कुछ लोग सवार होकर आए। इन लोगों ने आढ़तियों व दुकानदारों को धमकाया कि कोई भी आढ़ती सब्जी मंडी के अंदर गाड़ी लाने पर एक हजार रुपये व सब्जी विक्रेता को 500 रुपये प्रतिदिन देना होगा, जबकि दुकानदार पहले ही 450 रुपये की पर्ची हर रोज दुकान लगाने की देते हैं। इस धमकी के बाद शनिवार सुबह सब्जी मंडी बंद रही। बद्दी की सब्जी मंडी में 200 के करीब सब्जी की दुकानें लगती हैं। यहां पर दो दर्जन से अधिक आढ़ती हैं। सब्जी विक्रेता इन आढ़तियों से सब्जी खरीदते हैं और सब्जी मंडी के भीतर दुकान लगाकर सब्जी बेचते हैं। अब नए फरमान से यह यह सभी डरे हुए हैं। दुकानदारों ने बताया कि गाड़ियों में आए लोगों ने उन्हें पैसा न देने पर मारपीट करने की धमकी दी है। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आई है। इस घटना के बाद सब्जी मंडी में गश्त बढ़ा दी गई है। कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकता है। अगर कोई इस तरह से काम करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed