फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Thousands of people thronged to Solan to attend religious programme put NH on jam

धार्मिक कार्यक्रम के लिए सोलन पहुंचे हजारों लोग, हाईवे जाम

Sun, 08 May 2022 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Thousands of people thronged to Solan to attend religious programme put NH on jam
सोलन के रबौन में धार्मिक कार्यक्रम को लेकर ड्रोन से पुलिस कर रही निगरानी। संवाद - फोटो : SOLAN
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। शहर के साथ लगते आंजी में धार्मिक कार्यक्रम के चलते कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर शनिवार सुबह जाम लग गया। इस कारण स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा करने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई।
हालांकि जाम लगने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने मोर्चा संभाला और जाम को खुलवाया। वहीं हजारों की संख्या में आए वाहनों को 10 किलोमीटर के एरिया में सड़क किनारे ही पार्क करवाया। साथ ही शनिवार को वीकेंड होने के चलते पर्यटकों ने भी प्रदेश का रुख किया। ऐसे में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने दिन भर खूब कसरत की।
विज्ञापन

सोलन के आंजी में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रदेश समेत हरियाण, पंजाब और दिल्ली से लोग आ रहे हैं। हालांकि लोग चार मई से कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे हैं लेकिन शनिवार को हजारों की संख्या में लोग आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को भी हजारों लोगों के पहुंचने का अनुमान है। अधिक संख्या में लोगों और वाहनों के आने पर शनिवार सुबह ही सपरून चौक से शमलेच तक लंबा जाम लग गया। हजारों वाहनों के आने से एक लेन में करीब तीन लाइनें लग गईं।
जाम नौ से साढ़े दस बजे तक बड़ोग बाईपास पर लगा रहा। हालांकि अनुयायियों ने भी दिन भर ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग किया है। डीएसपी सोलन रमेश शर्मा ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम के चलते सड़क पर जाम न लगे, इसका पूरा ध्यान रखा गया है। पुलिस की टीमें दिन भर सड़क पर तैनात रहीं।
आरएम सोलन शुगल सिंह ने बताया कि कर्मियों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। जैसे ही आवश्यकता पड़ती है तो तुरंत बस को भेजा जाएगा। लोकल रूट भी सुचारु रूप से चलेंगे।
रविवार को सोच कर करें सफर
रविवार को शिमला की ओर जाने वाले लोग सोच-विचार कर ही निकलें। रविवार को कार्यक्रम खत्म होने के बाद हजारों की संख्या में आए वाहनों की वापसी होगी। ऐसे में जाम लगने की संभावना है। एचआरटीसी ने सवारियों को देख बसें को चलाने का निर्णय लिया है।

यहां लग सकता है जाम
कालका-शिमला नेशलन हाईवे-5 पर कई जगहों में फोरलेन का कार्य चल रहा है। ऐसे में सड़क पर जगह कम है। हाईवे पर पट्टा मोड़ के समीप, सनवारा टोल प्लाजा और टीटीआर चौक के समीप जाम लग सकता है। इन जगहों पर पुलिस ने टीम को तैनात कर दिया है। हालांकि जगह-जगह पुलिस ड्रोन से निगरानी बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed