{"_id":"68d006a30afeb43cc104f01f","slug":"thieves-high-tech-tactics-drone-and-car-theft-attempts-fail-solan-news-c-176-1-ssml1044-153300-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चोरों का हाईटेक तरीका, ड्रोन और कार से की चोरी की कोशिश नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चोरों का हाईटेक तरीका, ड्रोन और कार से की चोरी की कोशिश नाकाम
विज्ञापन
सुरक्षा कर्मी के शोर मचाने पर भागे आरोपी, मौके पर छोड़ गए कार
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी की एप्लायंसेस कंपनी में चोरों ने शनिवार रात चोरी के लिए हाईटेक तरीका अपनाया। चोरी की योजना में उन्होंने कार और ड्रोन का इस्तेमाल किया। एक व्यक्ति कार में बैठकर ड्रोन से निगरानी करता रहा, जबकि दो युवक मास्क पहनकर कंपनी की दीवार फांदने लगे।
शनिवार रात कंपनी में काम चल रहा था। सुरक्षा कर्मी की मुस्तैदी से चोरी की बड़ी घटना होने से बच गई। चोर कार छोड़कर मौके से फरार हो गए। उनकी कार रविवार को पूरा दिन कंपनी के गेट पर खड़ी रही।
जानकारी के अनुसार बद्दी के गोस प्लांट के समीप परिश्रम होम एप्लायंसेस कंपनी में रविवार तड़के, गेट से कुछ दूरी पर कार रुकी। इस कार की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी हुई थी। कार में बैठा एक युवक ड्रोन चला रहा था। इस दौरान दो चोर कटर और प्लास लेकर कंपनी की दीवार फांदने लगे। उन्होंने तार काटने की कोशिश की। इस बीच सुरक्षा कर्मियों ने ड्रोन की आवाज सुनी। उन्होंने ड्रोन देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर कंपनी के कामगार भी इकट्ठे हो गए। इससे चोर कटर और प्लास छोड़कर दीवार से छलांग लगाकर भाग गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन उस समय कोई चोर नहीं मिला। जिस गाड़ी की कंपनी संचालक बात कर रहे हैं, उसकी जांच अभी जारी है।
-अशोक वर्मा, एएसपी