फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Thieves abscond with cash and jewelery in Ambwala village

Solan News: अंबवाला गांव में नकदी और गहने लेकर चोर हुए फरार

Thu, 21 Sep 2023 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 21 Sep 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
बुधवार देररात अज्ञात चोरों ने दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन

पुलिस ने संदूक किया बरामद, चोरों की तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। बगलेहड़ पंचायत के गांव अंबवाला में शातिर चोर एक घर की खिड़की तोड़कर नकदी के साथ सोने और चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। सुबह उठकर जब मकान मालिक ने खिड़की टूटी हुई देखी तो घर के अंदर जांच की, जिसमें उसने पेटी पर रखा संदूक गायब मिला। उन्होंने तुरंत चोरी की सूचना जोघों पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

अंबवाला निवासी हीरामणी ने बताया कि उनका संयुक्त परिवार है। दोनों बेटों का विवाह होने के बाद भी वह साथ में रहते हैं। उनकी पत्नियों के सभी गहने और नकदी एक संदूक में रखे हुए थे। बुधवार रात को दोनों बेटे हतिंद्र कुमार और प्रवीण अपने परिवार के साथ अलग-अलग कमरे में सोने चले गए। रात को करीब 12:00 बजे एक पशु खुला और वह साथ लगते खेत में चला गया। जिस बांधकर वह फिर सो गया। वीरवार सुबह करीब 5:30 बजे जब वह उठा तो कमरे का ताला टूटा हुआ था और खिड़की की जाली और सरिया उखड़ी हुई थी। घर के अंदर से एक छोटा संदूक गायब था और पेटी से सामान बाहर बिखरा हुआ था। उसने तुरंत अपने परिवार को उठाकर पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी विजयपाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो छानबीन करने पर घर से 50 मीटर की दूरी पर खाली संदूक मक्की के खेत में मिला। हीरामणी ने बताया कि उनके परिवार की पूरी कमाई चोर लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डीएसपी फिरोज खान ने बताया कि चोरी की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर मक्की के खेत से खाली संदूक बरामद कर लिया है। चोरों की तलाश जारी है। पुलिस जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed