{"_id":"ff5459c371d5551c6bd85d63ec761e71","slug":"thief-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैटरी उद्योग में लाखों की चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैटरी उद्योग में लाखों की चोरी
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
Updated Fri, 14 Aug 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैटरी बनाने वाली फैक्ट्री से चोर 2500 प्लेटें और दो क्रेट बैटरी चार्जिंग वायर ले गए। इनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। कंपनी प्रबंधन ने किसी बड़े चोर गिरोह का काम बताया है जिनका कनेक्शन उद्योग के कर्मचारियों से होने का संदेह जताया है। तर्क दिया जा रहा है कि सिक्योरिटी गार्ड की मौजूदगी में चारदीवारी से सामान गायब होना हैरत की बात है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बैटरी बनाने वाली कंपनी ने चोरी की शिकायत थाना में दर्ज करवाई है। प्रबंधन ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उद्योग को साढ़े पांच बजे बंद किया गया। इसमें कहा गया है कि वाटर प्लांट के पास प्लेटफॉर्म पर ट्यूबलर लैंड प्लेट रखी हुई थी। जब सुबह नौ बजे कंपनी में पहुंचे तो उसमें से 2500 प्लेटें गायब थी। प्रबंधन का कहना है कि कंपनी चारदीवारी के भीतर है तथा एक सिक्योरिटी गार्ड रात को ड्यूटी पर था फिर भी कंपनी से प्लेटें गायब है। इससे कंपनी को करीब 3 लाख रुपये का नुकसान है।
विज्ञापन