{"_id":"666aee72e501104cac0eee7a","slug":"there-will-be-relief-from-power-cuts-in-bbn-soon-solan-news-c-176-1-ssml1040-123333-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बीबीएन में जल्द बिजली कटों से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बीबीएन में जल्द बिजली कटों से मिलेगी राहत
Thu, 13 Jun 2024 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
बिजली बोर्ड ऊपरला नंगल में लगाया नया ट्रांसफार्मर
अभी बीबीएन में 16 एमबीए बिजली की चल रही कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बीबीएन के उद्योगपतियों व ग्रामीणों को अब बिजली के कटों से निजात मिलने वाली है। 20 जून तक विद्युत आपूर्ति सुचारू होने की संभावना है। बिजली बोर्ड के पास ट्रांसफार्मर आ चुका है। उसे लगाने में एक सप्ताह का समय लगेगा। नालागढ़ के ऊपरला नंगल में क्षतिग्रस्त हुए 100 एमबीए के ट्रांसफार्मर का कोई सशक्त विकल्प न होने से आए दिन कट लग रहे हैं। यहां से अकांवाली को बिजली सप्लाई जाती थी लेकिन ट्रांसफार्मर जलने से बद्दी से अकांवाली को जोड़ा गया जिससे यह कट लग रहे थे। वर्तमान में बीबीएन मे पारा 45 पार हो चुका है। ऐसे में बिजली से चलने वाले उपकरणों का चलते खपत बहुत ज्यादा है। ऐसे में बिजली बोर्ड के पास बिजली की मात्रा कम पड़ गई है, जिसके चलते अब उद्यमियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली बोर्ड के पास इस समय करीब 16 एमवीए बिजली की शार्टेज है, जिसके चलते बार बार ट्रिपिंग हो रही है।
बीबीएनआईए के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, उद्यमी रंजीत सिंह, रवि इंद्र निरंकारी, अशोक चंदेल, शमशेर राणा, साहिल तलवार, होटल ज्ञानस, विनोद अग्रवाल, श्रेय, संजय शर्मा ने बताया कि लगातार ट्रिपिंग व पावर कटों का सामना करना पड़ रहा है। एक ही दिन में कई बार बिजली के कट लगने से जहां उद्योगों के उत्पादन की रफ्तार धीमी पड़ रही है, वहीं मशीनरी बार बार ऑन ऑफ होने से लाइन पर चल रहे उत्पाद खराब हो रहे हैं। इससे उद्यमियों का रोजाना करोड़ों का नुकसान हो रहा है।
उधर, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता रोबिन बैंसल ने बताया कि उनके पास ट्रांसफार्मर पहुंच गया है। अभी उसे उतारने में भी दो दिन का समय लग जाएगा। इसे 20 जून तक इंस्टॉल कर दिया जाएगा। उसके बाद प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी।