फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   There was a jam all day in Baddi, first the trucks broke down, later the vehicles kept getting stuck in the potholes.

Solan News: बद्दी में पूरा दिन लगा रहा जाम, पहले ट्रक खराब, बाद में गड्ढों में फंसते रहे वाहन

Thu, 04 Jul 2024 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 04 Jul 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
रेड लाइट चौक पर झेलनी पड़ी सबसे अधिक परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी में दिन भर जाम से वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। पहले मार्ग पर ट्रक खराब हो गया। उसके बाद सड़क पर पड़े गड्ढों ने वाहनों की आवाजाही धीमी कर दी। इसमें बद्दी के रेड लाइट चौक पर बारिश से पड़े गहरे गड्ढे जाम का मुख्य कारण रहे। वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी समय लग गया।
पुलिस के यातायात प्रभारी अपनी टीम के साथ जाम को खुलवाने का लगातार प्रयास करते रहे। गड्ढों पर मिट्टी के तीन ट्रक भी डाले गए हैं लेकिन उसके बावजूद भी वाहन यहां पर धीमी गति से चल रहे हैं। इससे बद्दी में राष्ट्रीय मार्ग समेत सभी अन्य संपर्क मार्गों पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

वीरवार सुबह रेड लाइट चौक पर एक ट्रक खराब हो गया। ट्रक के बीच सड़क पर खराब होने से वाहन संपर्क मार्गों की ओर से जाने शुरू हो गए। जिससे बद्दी के दावत चौक, बरोटीवाला चौक, रेड लाइट चौक, सिक्का होटल, गैस प्लांट आदि स्थानों पर जाम लग गया। बाद में इस ट्रक को किसी तरह सड़क के किनारे किया और जाम को खुलवाया। ट्रक को साइड करने के बाद रेड लाइट चौक के समीप फ्लाई ओवर बन रहा है। जिससे सड़क को साइड से निकाला गया। यह मार्ग कच्चा होने से यहां पर चार फीट गहरे गड्ढे पड़ गए। पहले इन गड्ढों को भरा लेकिन मिट्टी डालने से और ज्यादा दलदल हो गया और कई बड़े ट्रक उसमें फंस गए। उधर, यातायात प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मार्ग खराब होने से जाम लग रहा था। अभी रास्ता तो ठीक कर दिया है। इसे प्लेन करने के लिए देर शाम को रोलर चलाया जाएगा। जिससे वाहन तेज गति से चल सकें। अभी वाहनों की आवाजाही तो हो रही है लेकिन धीमी गति से वाहन आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed