फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   There has been no electricity in Ghard for two days, consumers are troubled

Solan News: घरेड में दो दिन से बिजली गुल, उपभोक्ता परेशान

Sun, 20 Apr 2025 10:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बद्दी (सोलन)। दून विधानसभा क्षेत्र के घरेड़ एरिया में दो दिन से बिजली न होने से एक दर्जन से ज्यादा गांव के लोग परेशान है। इस कारण लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है । स्थानीय लोगों हेमराज चंदेल, बलवान, सतीश, प्रेम चंद, संजूराम, रामलाल, गुरदेव, करण, रमेश चंद, शाम लाल, नंदलाल, रामलाल, विक्की, काकू, मेहर चंद व रामगोपाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह आए अंधड़ के कारण बत्ती गुल हो गई। इस कारण से धार जिस्ट, नालका, अमरोया, दोहणू, घरेड, कटटल, टाडू, रिहली कलां, रिहली मंजिली, खनेई, टकराला,डूनी नाली, लहड, धौट आदि गांवों में दो दिन से लाईट नहीं है। यहां तक की लोगों के मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। बिजली के अभाव में उठाऊ पेयजल योजना भी नहीं चल पाई और लोगों को जहां अंधेरे में रहना पड़ा, वहीं पीने के पानी भी कई किमी से ढोना पड़ा। इस विषय में विद्युत बोर्ड बद्दी के अधिसासी अभियंता दीपक वर्मा ने बताया कि तूफान से चीड़ का पेड़ मुख्य विद्युत लाइन पर गिर गया था इससे पूरे एरिया की बिजली चली गई थी। क्षेत्र में विद्युत लाइन को जल्द बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed