फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Theft in Shiv temple in Nalagarh, thief ran away with cash

Solan News: नालागढ़ में शिव मंदिर में चोरी, नकदी ले भागा चोर

Mon, 19 Feb 2024 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 19 Feb 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Theft in Shiv temple in Nalagarh, thief ran away with cash
नालागढ़ स्थित शिव मंदिर में चोरी करने जाता चोर। संवाद
चोरी की घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
विज्ञापन


पुलिस ने मामला किया दर्ज, चोरों की तलाश में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ स्थित मंदिर शिव मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। यह मंदिर नगर परिषद नालागढ़ के तहत वार्ड नंबर 2 में स्थित रखराम सिंह कॉलोनी में है। चोरी की घटना देररात करीब 12:30 बजे की है।
इस दौरान रखराम सिंह कॉलोनी में स्थित शिव मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने पहले मंदिर परिसर में लगे हुए ताले को तोड़ दिए और उसके बाद मंदिर के अंदर घुसकर गल्ले को तोड़ने की कोशिश की गई। पहले दोनों चोर गल्ले को तोड़ने के लिए पत्थरों से वार करते रहे, लेकिन जब ताला नहीं टूटा तो उसने एक लंबी रोड से व उसके बाद हथौडे से भी तोड़ने की कोशिश की। लेकिन फिर भी मंदिर का गल्ला नहीं टूटा। मगर बार-बार कोशिश करने के बाद उसने गल्ला तोड़ दिया व उसमें रखी नकदी को लेकर वह फरार हो गया। यह सारी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। अब पुलिस इसकी मदद से चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मंदिर के सेवक मनीष कुमार ने बताया कि रात के समय में वह मंदिर में सफाई व माथा टेकने के बाद अपने घर चले गए, लेकिन रात करीब 12:30 बजे के आसपास दो चोरों ने मंदिर में घुसकर ताले तोड़े और गल्ले से कैश को लेकर फरार हो गए। कहा कि उन्होंने पुलिस स्टेशन नालागढ़ में शिकायत दी है। उधर, बद्दी की एसपी इल्मा अफरोज ने कहा कि सीसीटीवी की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed