{"_id":"673dcbad794444074603107b","slug":"theft-at-construction-site-in-barog-solan-crime-news-solan-news-c-176-1-ssml1040-132570-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शटरिंग चोरी मामले में कबाड़ी और चालक किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शटरिंग चोरी मामले में कबाड़ी और चालक किए गिरफ्तार
विज्ञापन
बड़ोग में कंस्ट्रक्शन साइट पर की थी चोरी
पहले भी दो आरोपियों को पकड़ा जा चुका
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। बड़ोग से शटरिंग चोरी मामले में पुलिस ने कबाड़ का काम करने वाले व्यक्ति समेत एक चालक को गिरफ्तार किया है। मामले में पहले भी दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ के दौरान आरोपियों से पता चला कि इन्होंने पहले भी इसी जगह से शटरिंग और प्लेटें चोरी की थीं जिसे सूरजपुर कालका में कबाड़ की दुकान में बेचा था। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को दुकान के मालिक हरियाणा के जिला पंचकुला की तहसील कालका के सूरजपुर, रामपुर सेवड़ी गांव निवासी सचिन को गिरफ्तार किया। आरोपी सचिन ने चोरी की शटरिंग की प्लेटों और अन्य सामग्री को आगे बेचकर 50,000 रुपये का मुनाफा कमाया था, इसे भी पुलिस ने रिकवर कर लिया है। इसके अलावा एक अन्य आरोपी सोलन के देवठी निवासी राहुल शर्मा की गाड़ी में आरोपी सचिन चोरी की शटरिंग प्लेटें व अन्य भवन निर्माण सामग्री लोड करके ले गया था, इसे भी गिरफ्तार किया है। वारदात में संलिप्त वाहन छोटा हाथी को पुलिस ने जब्त कर लिया है। बडोग होटल में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान शटरिंग चोरी करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने सूचना के आधार पर की है, जिसमें दोनों से शटरिंग भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक पहले भी चोरी के मामले में संलिप्त रह चुका है। पुलिस जानकारी के अनुसार 15 नवंबर को सोलन के शिल्ली रोड निवासी चंद्रेश्वर सिंह ने धर्मपुर थाना में शिकायत दी कि वह पेशे से ठेकेदारी करता है और इन दिनों उसका काम होटल बडोग में चल रहा है। इसके लिए इसने कंस्ट्रक्शन साइट का मेटिरियल फेंक रखा है। इसकी उक्त साइट से पिछले कुछ दिनों से लगातार चोरियां हो रही थीं। 14 नवंबर को रात 11:00 बजे एक व्यक्ति शटरिंग खोलने लगा। उसके बाद वह व्यक्ति सुबह 5:00 बजे एक पिकअप को लेकर आया और शटरिंग बलिया, चैनल आदि को लोड करके चोरी करके ले जाने लगा। इस पर उसने पुलिस को सूचित किया, जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर किया। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में संलिप्त कबाड़ी और एक वाहन चालक को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।