फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The women congres kasuali take objection on water problem

पेयजल किल्लत पर महिला कांग्रेस एकजुट

Mon, 20 Mar 2017 10:27 PM IST
सोलन,कसौली, ब्यूरो
सोलन,कसौली, ब्यूरो Updated Mon, 20 Mar 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
The women congres kasuali take objection on water problem
महिला कांग्रेस कसौली की बैठक में पेयजल किल्लत का मुद्दा गूंजा रहा। - फोटो : अमर उजाला

महिला कांग्रेस कसौली की बैठक में पेयजल किल्लत का मुद्दा गूंजा रहा। जंगली जानवरों से पैदावार को हो रहे नुकसान और आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने पर भी मंथन हुआ। बैठक में फैसला लिया गया कि जल्द ही प्रतिनिधिमंडल समस्याओं को लेकर डीसी सोलन से मिलेगा। मीटिंग सोमवार को सामुदायिक भवन कंडा में महिला ब्लॉक कांग्रेस कसौली की अध्यक्ष रंजना कपूर और उपाध्यक्ष सुमन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष शकुंतला पांटा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

विज्ञापन


महिला कांग्रेस की बैठक में प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद सुल्तानपुरी और जिला परिषद सदस्य अजय कंवर विशेष रूप से मौजूद रहे। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष शकुंतला पांटा ने कहा कि 2017 में कांग्रेस की सरकार बनाना मुख्य लक्ष्य है। इसके लिए महिला कांग्रेस हर गांव हर घर में जाकर सरकार की उपलब्धियों को घरद्वार तक पहुंचाएगी। कहा की महिलाओं को पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए।
विज्ञापन


साथ ही दावा किया कि इस बार महिलाएं ही कसौली विस क्षेत्र से विधायक की सीट कांग्रेस को दिलाएगी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस महिला उपाध्यक्ष रेणू कोरियन, सचिव मंजू शर्मा, ब्लॉक महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुमन शर्मा, बीडीसी चेयरमैन नीता देवी, कोषाध्यक्ष आशा ठाकुर, सुनीता, कांता शर्मा, भावना और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्याएं हल करने को लगेगा शिविर
बैठक में बताया गया कि कंडा (हुडंग) में कुछ कारणों से वृद्धों और महिलाओं को पेंशन नहीं लग पा रही है। इसका कारण पेंशन योजना के लिए दस्तावेजों की औपचारिकता पूरी न होना है। इस समस्या को हल करने के लिए जिला कल्याण विभाग जल्द ही कंडा में शिविर लगाएगा और पात्र लोगों को पेंशन लगवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed