{"_id":"67373e888f69aec1fb0b1b2b","slug":"the-whole-country-is-learning-a-lesson-from-congresss-false-guarantees-ratanpal-solan-news-c-176-1-ssml1040-132283-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की झूठी गारंटियों से पूरा देश ले रहा है सबक : रतनपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की झूठी गारंटियों से पूरा देश ले रहा है सबक : रतनपाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। भाजपा जिलाध्यक्ष रतन सिंह पाल ने कहा कि कांग्रेस की ओर से विधानसभा चुनाव के दौरान दी गई झूठी गारंटियों से पूरा देश सबक ले रहा है। हिमाचल के लोगों को कांग्रेस की ओर से झूठी गारंटियां देकर ठगने की चर्चा है। सरकार ने गारंटियों के विपरीत काम किया है। सरकार ने एक भी गारंटी पूरी नहीं की और देशभर में कहा जा रहा है कि गारंटियां कैसे पूरी होती हैं हिमाचल में देखो।
उन्होंने कहा कि सरकार ने लाखों नौकरियां देने की घोषणा करने के साथ लाखों अनुमोदित पद समाप्त कर दिए हैं। 12 हजार से अधिक लोगों को नौकरी से निकाल दिया और एक हजार से अधिक पदों पर काम कर रहे लोगों को नौकरी से निकलने का प्रयास किया जा रहा है, जिस पर प्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगाई है। प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं लेकिन सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है।
पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि कर्मचारियों को जीपीएफ का पैसा क्यों नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री इस मामले में प्रदेश को उत्तर दें कि ऐसी शिकायतें क्यों आ रही हैं। इस मामले की सत्यता क्या है।