फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The vichel stand in the No parking Zone

नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने की खुली छूट

Fri, 04 Nov 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Fri, 04 Nov 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
The vichel stand in the No parking Zone
शहर में ट्रैफिक के भारी रश से राहगीरों की सहूलियत के लिए खींची येलो लाइन और नो-पार्किंग जोन का फायदा आम लोगों को नहीं मिल रहा है। - फोटो : अमर उजाला

शहर में ट्रैफिक के भारी रश से राहगीरों की सहूलियत के लिए खींची येलो लाइन और नो-पार्किंग जोन का फायदा आम लोगों को नहीं मिल रहा है। आलम यह है कि केवल आम लोगों के वाहन ही नहीं नेताओं के वाहन भी डीसी द्वारा जारी अधिसूचना की धज्जियां उड़ाकर व्यवस्था का मजाक बना रहे हैं। पुलिस चालान काट कर अपनी ड्यूटी से इतिश्री कर रही है। लेकिन सरकारी और निजी वाहन चालक यहां वहां गाड़ियों को पार्क कर नियमों का मजाक बना रहे हैं।

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने दिवाली के पर्व के मध्यनजर 30 नवंबर तक माल रोड पर लगी येलो लाइन पर रेहड़ी-फड़ी वालों को सामान बेचने की अनुमति दी थी साथ ही तय समय के भीतर येलो लाइन में दोपहिया वाहनों को भी पार्क करने की छूट दी थी। लेकिन अब मोहलत खत्म हो चुकी है। लेकिन लोग अभी भी अपने वाहनों को येलो लाइन और नो पार्किंग जोन में ही खड़ा कर रहे हैं। इससे आम लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


लाइव रिपोर्ट
शुक्रवार को डीसी सोलन द्वारा येलो लाइन और नो पार्किंग जोन को लेकर जारी अधिसूचना की जमकर अवहेलना होती दिखी। वीरवार को पुराने बस अड्डे स्थित पुलिस चौकी से लेकर अंबुशा तक के नो पार्किंग जोन पर वाहन पार्क करने पर एएसपी, डीएसपी ने चालकों के चालान काटे थे। लेकिन शुक्रवार को अमर उजाला द्वारा की पड़ताल में पाया गया कि दिन के 2:47 बजे अंबुशा के पास सड़क किनारे वाहन चालकों द्वारा वाहन पार्क किए गए। वहीं 2:55 बजे इससे कुछ दूरी पर पुराने बस अड्डे के पास येेलो लाइन पर वाहन खड़े पाए गए। इसके बाद मालरोड की ओर आने पर पाया गया कि 3:13 बजे येलो लाइन के अंदर दोपहिया वाहन पार्क थे। मुरारी मार्केट और ओल्ड संस्कृत कॉलेज के पास भी यही हाल दिखा। 4:42 बजे मालरोड पर आम लोग ही नहीं नेता भी येलो लाइन में वाहन खड़े करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है अधिसूचना
सिटी पुलिस चौकी से अंबुशा रिजार्ट्स तक के मार्ग पर सड़क के दोनों ओर किसी भी प्रकार के वाहन खड़े नहीं किए जा सकेंगे। चंबाघाट से एचएफसीएल गेट तथा चंबाघाट से बसाल गांव तक भी सड़क के दोनों ओर किसी भी प्रकार के वाहन खड़े करने पर प्रतिबंध रहेगा। राजगढ़ मार्ग से धोबीघाट तक सुबह 9 से शाम 8 बजे तक वाहन खड़े करने की अनुमति नहीं होगी। एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन तथा आपातकालीन सेवा वाहनों पर यह दिशा-निर्देश लागू नहीं होंगे।

यहां किया था संशोधन
नो पार्किंग जोन के साथ ऑटो स्टैंड सपरून से जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आवास की ओर जाने वाला मार्ग, सर्कुलर रोड से जवाहर पार्क की ओर जाने वाला मार्ग तथा सपरून स्थित पिकअप यूनियन के कार्यालय से वार्ड नूंबर 14 में कलीन से नाले के पास एंबुलेंस मार्ग तक की सड़कों को भी नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया है।  

इनको दिए थे निर्देश
जिला दंडाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग बीएंडआर, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता एवं नगर परिषद सोलन के कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि इस संबंध में आम जनता के सूचनार्थ उचित स्थानों पर सूचना पट्ट स्थापित किए जाएं। पुलिस विभाग को भी निर्देशों की अनुपालना के आदेश दिए हैं।

तो कहां खड़े करें वाहन : भरत साहनी
भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष भरत साहनी के साथ विनोद ठाकुर, गोपाल, शिवम मित्तल और सुमित कश्यप और अभिमन्यु ने प्रेस वार्ता करते हुए प्रशासन की नो पार्किंग जोन और येलो लाइल को बेकार करार दिया है। उन्होंने कहा कि पहले प्रशासन लोगों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था करें तभी ऐसे नियम लागू हो सकते हैं। उन्होंने अस्पताल में पार्किंग में डॉक्टरों की गाड़ियां लगाए जाने पर रोष व्यक्त किया। बढ़ रहे आपराधिक रेट पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अगर व्यवस्था नहीं सुधरी और येलो लाइन तथा नो पार्किंग जोन को समाप्त नहीं किया तो सोमवार को युवा मोर्चा द्वारा डीसी कार्यालय में धरना दिया जाएगा। साथ ही डीसी को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

विभाग लागू करे आदेश : डीसी
डीसी राकेश कंवर ने कहा कि व्यवस्था को लागू करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं। सोलन शहर में अधिक पार्किंग की संभावनाओं को तलाशने का कार्य किया जा रहा है।


कसा जाएगा शिकंजा : एएसपी
एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रशासन द्वारा चिन्हित नो पार्किंग जोन और येलो लाइन पर व्यवस्था लागू करने की कोशिश की जा रही है। इस संबंध नियमों की अवहेलना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसे और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed