{"_id":"5821b9f24f1c1bf67eb38b1a","slug":"the-traffic-system-in-parwanoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवाणू शहर में ट्रैफिक व्यवस्था के हाल बेहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परवाणू शहर में ट्रैफिक व्यवस्था के हाल बेहाल
ब्यूरो, परवाणू, सोलन
Updated Tue, 08 Nov 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
औद्योगिकी क्षेत्र परवाणू में बिगड़ी यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रशासन की नो पार्किंग की मुहिम का कोई असर नहीं दिख रहा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिकी क्षेत्र परवाणू में बिगड़ी यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रशासन की नो पार्किंग की मुहिम का कोई असर नहीं दिख रहा। 4 माह पूर्व यातायात व्यवस्था के लिए बनाया ढांचा पूरी तरह से बिगड़ गया है। लोगों की सहूलियत के लिए सड़क के किनारे लगाई येलो लाइन के अंदर कोई भी जब चाहे अपने वाहन खड़े कर सकते हैं। इस पर पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन
डीसी सोलन द्वारा जारी अधिसूचना के लगाए नो पार्किंग के बोर्ड के भी कोई मायने नहीं हैं। यहीं नहीं सरकारी और निजी वाहन चालक खुलेआम अधिसूचना की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इसके लिए स्थानीय पुलिस भी इस अधिसूचना को लेकर ज्यादा गंभीर नजर नहीं आ रही। पुलिस कभी-कभी हरकत में आकर लोगों के चालान काट कर अपनी ड्यूटी से इतिश्री कर लेती है। लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था पर कोई नियंत्रण न होने से लोगों को हररोज जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना पर कोई असर न देखते हुए नगर परिषद परवाणू ने अगस्त में बैठक का आयोजन भी किया था। इसमें नप पार्षद, औद्योगिक संघ, व्यापार मंडल, रोड सेफ्टी क्लब के सदस्यों सहित आम लोगों ने भाग लिया। इसमें यातायात की व्यवस्था के लिए जारी अधिसूचना पर चर्चा कर इसमें कुछ प्वाइंटों पर सहमति जताई थी। कुछ एक प्वाइंट पर संशोधन की मांग रखी थी। लेकिन बैठक के बाद भी यातायात व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। समस्या जस की तस है। इसके बाद नप द्वारा अक्तूबर के बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा की गई लेकिन यह बैठक भी बेअसर रही।
विज्ञापन
पहले पार्किंग व्यवस्था दे प्रशासन
क्षेत्र के स्थानीय लोग नरेश शर्मा, विनोद ठाकुर, रोहित, बलराज, विक्रम, सुधीर और अन्य ने बताया कि जब तक प्रशासन द्वारा लोगों के लिए पार्किंग की सुविधा नहीं दी जाती तब तक इस अधिसूचना का कोई फायदा नहीं। बताया कि जब लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी तो अपने आप ही अधिसूचना का पालन होगा।
अधिसूचना को लेकर होगी बैठक : अध्यक्ष
नप परवाणू के अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा ने बताया कि शहर में बढ़ती यातायात की समस्या को लेकर संबंधित संस्थाओं और लोगों के साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें अधिसूचना के कारण हो रही परेशानी पर चर्चा की जाएगी। अधिसूचना में कुछ एक नियमों पर संशोधन की मांग भी की जाएगी। परवाणू डीएसपी प्रमोद चौहान ने बताया कि अधिसूचना को पूरी तरह इंप्लीमेंट किया जा रहा है। इसमें कोई संशोधन होता है तो उसे भी लागू किया जाएगा।