फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The tracter trolly took accident

मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 12 घायल

Sat, 24 Sep 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो, नालागढ़, सोलन
ब्यूरो, नालागढ़, सोलन Updated Sat, 24 Sep 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन

बीबीएन में यातायात नियमों की अवहेलना जमकर हो रही है। शनिवार सुबह ट्रैक्टर ट्राली पलटने से उसमें सामान के साथ ठूंस-ठूंस कर भरे 12 मजदूर घायल हो गए हैं। इसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। पांच घायलों को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया है। हादसा नालागढ़-स्वारघाट मार्ग पर जनौण गांव के पास हुआ। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। मालवाहक वाहनों में सवारियों को बैठाने की मनाही है। लेकिन बीबीएन में इन नियमों की जमकर अवहेलना हो रही हैं।

विज्ञापन

 पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह नालागढ़-स्वारघाट एनएच 21 ए पर सड़क निर्माण कार्य के लिए एक ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर 20 मजदूर जा रहे थे। जनौण मोड़ में अनियंत्रित होकर ट्राली पलट गई। इनमें सवार 4 महिलाओं समेत 8 मजदूरों घायल हो गए। इसकी सूचना करीब पौने नौ बजे ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया। घायलों को चिकित्सालय नालागढ़ में लाया गया। घायलों में कैलाश, अमरचंद, गैंदा बाई, सुषमा और सावित्री की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। सभी वेस्ट बंगाल के रहने वाले हैं। अमर चंद जणौन निवासी है।
विज्ञापन

वहीं दया, बाबू, जय कुमार, राधा, गजेंद्र, अशोक का उपचार नालागढ़ चिकित्सालय में चल रहा है। इसमें अशोक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। घायलों ने बताया कि वह कुंडलू के पास सड़क निर्माण के कार्य में लगे हुए हैं। वह रोजाना की तरह काम के लिए जा रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राली जनौण मोड़ के पास पहुंची। ट्राली पलट गई। डीएसपी साहिल अरोड़ा ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 12 मजदूर घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में एक घायल
दाड़लाघाट (सोलन)। बिलासुपर से शिमला जा रही मारुति कार अनियंत्रित होकर करीब 50 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इसमें चालक सचिन बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को तुरंत दाड़लाघाट अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने घायल की नाजुक हालात को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। डीएसपी नरवीर सिंह राठौर ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed