फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The tourist guied centre situated in baddi

बद्दी में 55 लाख रुपये से बनेगा टूरिस्ट गाइड सेंटर

Fri, 08 Jul 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
ब्यूरो, बद्दी सोलन Updated Fri, 08 Jul 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
The tourist guied centre situated in baddi
नालागढ़ उपमंडल के तहत जुब्बड़हट्टी अर्की नालागढ़ टूरिस्ट सर्किट को संवारने की योजना जल्द पूरी हो सकती है। बजट के प्रावधान के साथ ही इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की कवायद तेज हो गई है - फोटो : demo pic

नालागढ़ उपमंडल के तहत जुब्बड़हट्टी अर्की नालागढ़ टूरिस्ट सर्किट को संवारने की योजना जल्द पूरी हो सकती है। बजट के प्रावधान के साथ ही इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की कवायद तेज हो गई है। यदि यह कार्य पूरा हुआ तो क्षेत्र की तस्वीर संवरने के साथ पर्यटन कारोबार बढ़ेगा। इस योजना के तहत एडवेंचर स्पोर्ट के शौकीनों को गुरुकुंड से रामशहर और रामशहर से मलौण किले का ट्रैकिंग रूट बनाया जाएगा।

विज्ञापन


पार्किंग और पार्कों का जीर्णोद्धार होने के साथ लोगों को बेहतर पथ प्रकाश की सुविधा भी मिलेगी। बद्दी में 55 लाख से पर्यटक स्वागत कक्ष तथा गाइड सेंटर बनेंगे। पर्यटन विभाग के माध्यम से बीबीएनडीए के माध्यम से बद्दी में 1 करोड़, नालागढ़ में 80 लाख से पार्किंग बन रही है। बद्दी में पार्किंग के लिए 50 लाख जारी हो चुके हैं।  नालागढ़ के लिए 60 लाख जारी हुए हैं। नालागढ़ शहर के पार्कों के जीर्णोद्धार के लिए स्वीकृत 10 लाख रुपये में से 5 लाख नप नालागढ़ को पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

 
नालागढ़ और रामशहर में हाई मास्ट लाइटें लगाने के लिए 20 लाख, नालागढ़, बददी, बरोटीवाला और रामशहर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 40 लाख रुपये का प्रावधान किया है। नालागढ़ के गुरुकुंड और मलौण में डीएफओ के माध्यम से बनने वाले कैपेनिंग साइट के लिए 15 लाख, गुरुकुंड से रामशहर और रामशहर से मलौण किले के ट्रैकिंग रूट के विकास पर 20 लाख रुपये खर्च होंगे। बद्दी में पर्यटक स्वागत कक्ष के लिए 55 लाख, बददी और बरोटीवाला में शौचालयों तथा रेन शेल्टर के निर्माण पर 25 लाख, बीबीएन में साइनेजिंग बोर्ड के लिए 30 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है, जिसमें से आधे से ज्यादा धनराशि पर्यटन विभाग ने जारी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed