फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The team from Navanagar entered the finals.

Solan News: नवांनगर की टीम ने फाइनल में किया प्रवेश,

Sat, 04 Jul 2026 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 04 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
सेमीफाइनल में वर्धमान टीम को पराजित किया
विज्ञापन


नवांनगर यूथ क्लब की ओर से भटोली कलां में कराई क्रिकेट प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। नवांनगर यूथ क्लब की ओर से खेली गई प्रतियोगिता के फाइनल में मेजबान नवांनगर की टीम पहुंच गई है। पहले सेमीफाइनल में नवांनगर का मुकाबला वर्धमान में हुआ। नवांनगर ने वर्धमान की टीम को 8 विकेट से पराजित किया। भटोली कलां के गुरुद्वारा मैदान में खेली गई प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच नवांनगर व वर्धमान के बीच हुई। बारिश के चलते यह मैच चार ओवर का कराया गया। वर्धमान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 21 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नवांनगर की टीम ने 3.3 ओवर में निर्धारित लक्ष्य को 2 विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया।

इससे पूर्व क्वार्टर फाइनल मैच में वर्धमान ने जस्सी वॉरियर व नवांनगर ने नालका की टीम को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। रविवार दूसरे पुल की टीमों के मैच होंगे। रविवार को ही प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला जाएगा। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ समाज सेवक अमर तनवर ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय करने के बाद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर नितेश कुमार, संजीव कुमार, सुरेश पाल, ओमप्रकाश, गुरदीप, गोलू तनवर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed