फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The story of Mahabharata and the birth of King Parikshit was narrated.

Solan News: महाभारत व राजा परीक्षित जन्म की कथा का सुनाया गया प्रसंग

Mon, 30 Mar 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
The story of Mahabharata and the birth of King Parikshit was narrated.
बसोट में दूसरे दिन कथा श्रवण करते हुए श्रद्धालु स्रोत: संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। माजरा पंचायत के बसोट गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन व्यासपीठ आचार्य भगवान दास शास्त्री कौशल ने पांडवों के जन्म और महाभारत की संक्षिप्त कथा का वर्णन किया। उन्होंने राजा परीक्षित के जन्म और उनके जीवन की कथा भी सुनाई। आचार्य ने बताया कि पांडवों ने अपने राज्य को पौत्र परीक्षित को सौंपकर वनवास किया। कलयुग के प्रभाव में राजा परीक्षित ने शमिक ऋषि के गले में मृत सांप डाल दिया था, जिस पर ऋषि के पुत्र श्रृंगी ऋषि ने उन्हें सातवें दिन तक्षक के काटने से मृत्यु का श्राप दिया। शेष जीवन के सात दिन राजा परीक्षित ने शुकदेव मुनि से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। सबसे पहले नारायण भगवान ने ब्रह्मा जी को सुनाई, ब्रह्मा जी ने नारद जी को, नारद जी ने वेदव्यास जी को, और वेदव्यास जी ने अपने पुत्र श्री शुकदेव जी को सुनाई। शुकदेव ने यह कथा राजा परीक्षित को गंगा माता के किनारे सुनाई। यजमान प्रकाश सैनी ने बताया कि कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा। कथा की पूर्णाहुति 5 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे होगी, जिसके उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed