{"_id":"67fbf6adab0a98fddd082118","slug":"the-story-of-king-parikshit-narrated-in-shrimadbhagat-katha-solan-news-c-176-1-ssml1042-141650-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: श्रीमद्भावगत कथा में राजा परीक्षित की सुनाई कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: श्रीमद्भावगत कथा में राजा परीक्षित की सुनाई कथा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। रामशहर के साथ लगते महादेव गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इससे पहले स्थानीय महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कथा में हरिद्वार से आये महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतना नंद सात दिन तक बखान करेंगे। कथा के पहले दिन व्यासपीठ स्वामी हरिचेतना नंद ने श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य के विषय में लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि कलियुग में श्रीमद्भागवत कथा मुक्ति का सरलतम उपाय है। जब राजा परीक्षित को पता चला कि सातवें दिन तक्षक नाग के डसने से उसकी मृत्यु होने वाली है तो उन्होंने शुकदेव मुनि के श्रीमुख से इस कथा का श्रवण किया था और सातवें दिन मोक्ष प्राप्त किया था। कथा के मुख्य यजमान बलदेव सिंह ने बताया कि कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1:00 से शाम 5:00 बजे तक होगी। 19 अप्रैल को कथा की पूर्णाहुति के साथ समापन होगा। इस मौके पर बलदेव सिंह, रामचंद सिंह, बलवंत सिंह, जीत कुमार, मदन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।