फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The state's first AI training institute will be built in Parwanoo at a cost of Rs 10 crore.

Solan News: परवाणू में दस करोड़ की लागत से बनेगा प्रदेश का पहला एआई प्रशिक्षण संस्थान

Mon, 30 Mar 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
युवाओं को एआई टूल्स समेत आधुनिक टेक्नोलॉजी का मिलेगा प्रशिक्षण
विज्ञापन

विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने विधानसभा सत्र के दौरान दी परियोजना की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में युवाओं के लिए तकनीक के नए द्वार खुलने जा रहे हैं। प्रदेश सरकार यहां 10 करोड़ की लागत से एक अत्याधुनिक संस्थान स्थापित करने जा रही है, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रोजेक्ट पर काम होगा। यह हिमाचल प्रदेश का अपनी तरह का पहला ऐसा संस्थान होगा जहां युवाओं को एआई टूल्स और आधुनिक टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने विधानसभा सत्र के दौरान इस महत्वाकांक्षी परियोजना की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस संस्थान के बनने से न केवल प्रदेश बल्कि बाहरी राज्यों के युवा भी परवाणू की ओर रुख करेंगे। यहां युवाओं को भविष्य की तकनीक यानी एआई में दक्ष बनाया जाएगा, जिससे उनके लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। विधायक ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में चल रहे अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स का भी विवरण पेश किया। सड़क निर्माण विधानसभा क्षेत्र में लगभग 150 करोड़ की लागत से सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। नाबार्ड की सहायता से 21 करोड़ की लागत से कौशल्या डैम पर पेयजल प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है, जिससे हजारों ग्रामीणों की पानी की समस्या हल होगी। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस सोलन में 168 करोड़ की भारी-भरकम राशि से दिव्यांग बच्चों के लिए एक विशेष संस्थान बनाया जा रहा है। यह संस्थान दिव्यांग बच्चों को सभी आधुनिक सुविधाएं और शिक्षा प्रदान करने वाला प्रदेश का पहला बड़ा केंद्र होगा। परवाणू में एआई संस्थान और सोलन में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जैसे प्रोजेक्ट्स से सोलन जिला शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में एक नए हब के रूप में उभर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed