फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The schedule of the Shoolini fair has been changed, this time from June 26 to 28.

Solan News: शूलिनी मेले का शेड्यल बदला, इस बार 26 से 28 जून तक आयोजन

Tue, 07 Apr 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
पहले जून के तीसरे शुक्रवार से होता था शुभारंभ
विज्ञापन

भंडारों के लिए एसडीएम से लेनी होगी अनुमति
महिला और पुरुष की खेल गतिविधियां भी होंगी
दो निशुल्क बसें चलाने के लिए भी एचआरटीसी को दिए निर्देश
उपायुक्त ने ली मेले के आयोजन को लेकर अधिकारियों की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। इस बार राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेले के शेड्यल बदला गया है। इस बार 26 से 28 जून तक मेले का आयोजन होगा। पहले मेला जून के तीसरे शुक्रवार से शुरू होता था। इसको लेकर उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के सहयोग से मेले का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय मेले में जगह-जगह लगने वाले भंडारों के लिए एसडीएम सोलन से पूर्व अनुमति लेना आवश्यक होगा। मेले में विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें कुश्ती, ठोड़ी, वॉलीबाल, बैडमिंटन, कबड्डी, शतरंज, टेबल टेनिस, जूडो, रस्साकशी इत्यादि खेल शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि लड़कियों के लिए विभिन्न खेलों का अलग से आयोजन भी किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि मेला अवधि में कानून-व्यवस्था और यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए जिला पुलिस निर्धारित योजना के अनुसार कार्य करेगी और इस संबंध में आवश्यक निर्देश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने मेले में श्रद्धालुओं के आवागमन के दृष्टिगत सभी विभागों को योजना तैयार रखने और निर्धारित मानक प्रक्रियाओं का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेला स्थल एवं सोलन शहर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सभी एहतियाती उपाय अपनाए जाएंगे। मेला अवधि में किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाएंगी। इसके अलावा आपातकालीन वाहनों के लिए संपर्क मार्ग खुले रखे जाएंगे, जिसमें आमजन का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने विभिन्न मेला आयोजन समितियों के शीघ्र गठन के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने हिमाचल पथ परिवहन निगम सोलन के क्षेत्रीय प्रबंधक को मेले के दौरान दो निशुल्क बस सेवाएं चलाने के निर्देश दिए। मेले में भव्य शोभायात्रा, प्रदर्शनी और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अलावा स्वस्थ बेबी शो, फ्लावर शो, श्वान प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। उपायुक्त ने मेले में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
बैठक में खेलकूद, चित्रकला प्रतियोगिता, बेबी शो, श्वान प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्मारिका प्रकाशन सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सारगर्भित चर्चा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।

बैठक में एससीएसटी कॉरपोरेशन के प्रबंधक निदेशक अजय कुमार यादव, एएसपी सोलन राजकुमार चंदेल, आयुक्त नगर निगम सोलन एकता कापटा, एसडीएम सोलन डॉ. पूनम बंसल, एसडीएम कंडाघाट गोपाल चंद शर्मा, एसडीएम बद्दी डॉ. संजीव धीमान, जिला पर्यटन अधिकारी पदमा छोदन, सहायक आयुक्त सोलन नीरजा शर्मा, जिला चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अमित रंजन तलवार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed